देवभूमि उत्तराखंड की खूबसूरती का दीदार आज पूरी दुनिया कर रही है पयर्टन,तीर्थाटन के साथ ही उत्तराखंड की सुन्दर वादियाँ अब बॉलीवुड की फिल्मों में भी दिखने लगी है एक समय था जब सालों में कोई फिल्म उत्तराखंड में फिल्म शूट होती थी और लोगों को वर्षों तक याद रहता था कि ये फिल्म हमारे उत्तराखंड में शूट हुई है लेकिन अब समय बदल चुका है और कई बॉलीवुड की फ़िल्में उत्तराखंड में शूट हो रही हैं और कई कहानियां तो उत्तराखंड पर आधारित हैं जो विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं और दुनिया उत्तराखंड की खूबसूरती की दीवानी हो रही है इसके पीछे है उत्तराखंड की फिल्म नीति जो फिल्म निर्माताओं को सहयोग कर रही है।

पढ़ें यह खबर:25 साल का उत्तराखंड आज भी लाचार, परेशान,कैसे मनाएं रजत जयंती उत्सव।
उत्तराखंड को नेशनल अवार्ड्स 2018-19 में बेस्ट शूटिंग डेस्टिनेशन घोषित किया जा चुका है,पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अथक प्रयासों से उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा मिला है और पर्यटन दिवस 2017-2018 में उत्तराखंड को बेस्ट फिल्म प्रमोशन फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड मिल चुका है,इसके बाद उत्तराखंड में फिल्म निर्माण को काफी विस्तार मिला इसके साथ ही उत्तराखंड की फिल्म नीति की भी खूब सराहना हो रही है और बॉलीवुड के साथ ही आंचलिक भाषी फिल्म निर्माता भी फिल्मों के निर्माण में लगे हुए हैं और उत्तराखंड के फिल्म उद्योग को मजबूती मिल रही है।
पढ़ें यह खबर: Chhupte Chhupte short Film Review: कांसेप्ट और आम आदमी कनेक्शन बना रहा दर्शकों को दीवाना।
एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में फिल्म नीति बनने के बाद 200 से अधिक फिल्मों ,धारावाहिक और शार्ट फिल्मों का निर्माण हो चुका है,उत्तराखंड की फिल्म नीति 2024 ने फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों का ध्यान उत्तराखंड की ओर खींचा आइए सरल शब्दों में जानते हैं क्या कुछ ख़ास है सिंगल विंडो सिस्टम फिल्म नीति में।
1 :सिंगल विंडो क्लीयरेंस के तहत उत्तराखंड में बनने वाली फिल्मों की शूटिंग फीस माफ़।
2 : क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में किए गए खर्चे का 50 प्रतिशत अनुदान या अधिकतम 2 करोड़ की सब्सिडी दी जाती है।
3 : हिंदी और आठवीं अनुसूची में सम्मिलित भाषाई फिल्मों को 30 प्रतिशत अनुदान या अधिकतम 3 करोड़ की सब्सिडी दी जाएगी यदि फिल्म 75 प्रतिशत उत्तराखंड में शूट होती है।
4: GMVN एवं KMVN में फिल्म निर्माताओं को शूटिंग के दौरान 50 प्रतिशत छूट दी जाती है।
5:शार्ट फिल्म,डॉक्यूमेंट्री, वेब सीरीज को भी सब्सिडी के रूप में शामिल किया गया है।
6: राज्य में फिल्म सिटी और फिल्म संस्थान स्थापित करने के लिए अनुदान स्थापित किया गया है।
पढ़ें यह खबर: चंद्रा छोरी ने की धमाकेदार वापसी,रिलीज़ होते ही हो रहा वायरल।
उत्तराखंड की बेहतर फिल्म नीति ने उत्तराखंड के स्थानीय फिल्म निर्माताओं को नई उम्मीद दी है,जो निर्माता फ़िल्में तो बनाने चाहते थे लेकिन आर्थिक रूप से सक्षम ना होने के कारण उनके सपनों पर पानी फिर जाता था अब वो इस नीति का लाभ लेकर उत्तराखंड फिल्म उद्योग को बढ़ावा देंगे,40 वर्ष पुराना उत्तराखंड फिल्म उद्योग आज अच्छी स्थति में पहुँच चुका है और इस नीति से फिल्म निर्माताओं को नई उम्मीद दी है,हाल ही में रिलीज़ हुई संस्कार और शहीद गढ़वाली फीचर फिल्मों से कई निर्माताओं ने प्रेरणा लेकर फिल्म निर्माण शुरू कर दिया है और कई फ़िल्में रिलीज़ के लिए तैयार हैं।
पढ़ें यह खबर: इंदर करिश्मा की जुगलबंदी सोशल मीडिया पर हिट,कुर्ती काली के डांस स्टेप्स वायरल।
उत्तराखंड में अब तक कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है जिनमें केदारनाथ, शाहिद कपूर की बत्ती गुल मीटर चालू, स्टूडेंट ऑफ दा इयर, ज़ी स्टार पर प्रदर्शित हो रही फिल्म रौतु का राज और हाल ही में सिनेमा हॉल में लगी विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म भी उत्तराखंड में शूट हुई है,हाल ही में परेश रावल,अनुपम खेर,काजोल,कृति सेनोन उत्तराखंड में अपनी फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे।


पढ़ें यह खबर: Daddi Ku Baksa Film Review :दद्दी कु बक्सा डिजिटल पर मचा रही धमाल।
सब्सिडी के चक्कर में आती निर्माताओं की बाढ़ :
हर चीज के दो पहलु होते हैं एक तरफ यह फिल्म नीति फिल्म निर्माताओं के लिए कारगर सिद्ध हो रही है वहीँ कुछ मामले ऐसे भी आए हैं जिनमें बाहरी राज्यों के लोग स्थानीय भाषा पर फिल्म निर्माण कर रहे हैं जबकि उन्हें उत्तराखंड की संस्कृति का कोई आभास ही नहीं है,ऐसे में फिल्म नीति को और बेहतरीन बनाने की बात की जाती रही है जिससे उचित मानक पूरे करने पर ही सब्सिडी का लाभ मिल सके।
उत्तराखंड में फिल्म उद्योग से नए रोजगार की तलाश है जिससे फिल्म निर्माण से जुड़े कलाकारों,तकनीशियनों को उत्तराखंड में ही रोजगार मिल पाएगा और उत्तराखंड का स्थानीय सिनेमा भी फल फूलेगा।
उत्तराखंड संगीत एवं फिल्म जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।








