भारतीय सिनेमा को बड़ा झटका ऑस्कर की रेस से बाहर हुई लापता लेडीज।

0
452
45975-245975-2big-blow-to-indian-cinema-laapata-ladies-out-of-oscar-race

भारतीय फिल्म ‘लापता लेडीज ‘का ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ था लेकिन अब ऑस्कर 2025 की लिस्ट आ चुकी है उसमें अगले राउंड के लिए ‘लापता लेडीज ‘ क्वालीफाई नहीं कर पाई,इससे भारतीय सिनेमा के दर्शकों में काफी निराशा है लेकिन एक और शार्ट फिल्म ‘अनुजा’ अभी इस लिस्ट में बरक़रार है और भारत की उम्मीदे कायम हैं कि ‘अनुजा’ ऑस्कर जीतकर आएगी। 

पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड की बेटियों का क्रिकेट में कमाल, तीन खिलाड़ियों को मिला मौका

किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज ‘ सितम्बर माह में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी ,29 फिल्मों को पछाड़कर ये फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी ,लेकिन 17 दिसम्बर को ऑस्कर के परिणामों की घोषणा हो गई जिसमें भारतीय फिल्म ‘लापता लेडीज ‘ ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई।

पढ़ें यह खबर : भव्य होगा USPL 3 :ऑक्शन के जरिए चुने गए खिलाडी,टीम जर्सी और ट्रॉफी हुई लॉन्च।

इन फिल्मों का ऑस्कर के लिए हुआ चयन :

Brazil, “I’m Still Here”
Canada, “Universal Language”
Czech Republic, “Waves”
Denmark, “The Girl with the Needle”
France, “Emilia Pérez”
Germany, “The Seed of the Sacred Fig”
Iceland, “Touch”
Ireland, “Kneecap”
Italy, “Vermiglio”
Latvia, “Flow”
Norway, “Armand”
Palestine, “From Ground Zero”
Senegal, “Dahomey”
Thailand, “How to Make Millions before Grandma Dies”
United Kingdom, “Santosh”

लापता लेडीज ऑस्कर की ‘सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म ‘ केटेगरी में नॉमिनेट हुई थी लेकिन ऑस्कर कमेटी ने फिल्म में दिलचस्पी नहीं दिखाई और ये फिल्म ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई।लापता लेडीज एक ग्रामीण परिवेश पर आधारित फिल्म है जिसमें नायक की पत्नी ट्रेन में बदल जाती है और पूरी कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती है।फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 25 करोड़ की कमाई की थी।इस फिल्म से भारतीय दर्शकों को काफी उम्मीदें थी लेकिन ऑस्कर ना मिलने से निराशा हाथ लगी है।

उत्तराखंड संगीत एवं फिल्म जगत की सभी खबरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।