दूध की परोठी पर ऐसी नोंक-झोंक आपने कभी नहीं देखी होगी,तो जल्दी देखिए ये वीडियो।

0
664

कुछ भी कहो उत्तराखंडी गीतों की बात ही कुछ और है भले ही आप कितने भी मॉडर्न हो जाएँ लेकिन जब पहाड़ी गीत सुनते हैं तो दिल बाग़-बाग़ हो ही जाता है,इन गीतों में वो बात होती है जिसे धीरे-धीरे सब लोग भूलते जा रहे हैं और गीतों के माध्यम से ही ऐसी बातें युवा पीढ़ी को सुनने को मिलती हैं कि वो इसे ढूंढ़ने गूगल पर पहुँच जाते हैं पर वहां भी इसका जवाब ढूँढना मुश्किल पड़ जाता है इसका अर्थ जानने के लिए या तो किसी बुजुर्ग के पास जाना पड़ेगा या सीधे हिली न्यूज़ पर आना पड़ेगा।

पढ़ें यह खबर: बिगरैले बैख और कुमाउनी बाना की ऐसी झलक,राजुला मालूशाही की याद दिला दे,देखें वीडियो।

जी हाँ ऐसा ही एक गीत Jhumailo Production के बैनर तले ‘दूधा की परोठी’ गढ़वाली वीडियो रिलीज़ हुआ जिसे सुनकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा ,गीत भले ही पुरानी धुन पर है लेकिन इसके बोल एकदम ताजा हैं और वो भी ठेठ पहाड़ी,इसे पंकज राज और मीना राणा ने आवाज दी है,गीत को वी कैश ने संगीत से सजाया है और मानस राज ने इसे मिक्स मास्टर किया है वीडियो में महेंद्र नवानि और हिमानी काला मुख्य भूमिका में हैं।

पढ़ें यह खबर: उत्तराखंड की आत्मा को जगाने वाली प्रदीप भंडारी की एक नई कहानी

गीत में दो बुजुर्ग दम्पति की कहानी है जो सिर्फ इस लिए लड़ रहे हैं कि दूध किसने पिया है ना मजेदार बात लेकिन इसे गीत में बेहतरीन अंदाज में पिरोया गया है,पंकज राज और अजय भट्ट के लिखे इस गीत में खट्टी-मीठी नोंक झोंक है जिसमें बुजुर्ग महिला कहती है कि दिन भर घास तो मैंने काटा लेकिन दूध उनके बुजुर्ग पति ने सपचट कर दिया वहीँ इसके जवाब में पति कहता है भैंस तो मैं ही लाया था,लेकिन पत्नी ने उसपर ही दूध की चोरी लगा दी।

पढ़ें यह खबर: पहाड़ी को सलाम: गौ माता,भू कानून को लेकर पौड़ी से केदारनाथ तक दंडवत यात्रा।

वीडियो में महेंद्र नवानि और हिमानी काला का शानदार अभिनय है,दोनों ही अपने अभिनय से गीत को स्क्रीन पर दिखाने में सफल रहे,वीडियो का निर्देशन और कोरियोग्राफी आशीष गुसाईं ने की है वहीं इसका फिल्मांकन एवं संपादन गौरव कौशल ने किया है,पंकज राज के गीत इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं तो कुछ ही दिनों में ये गीत भी आपको ट्रेंडिंग में नजर आने वाला है,स्वरकोकिला मीना राणा की सदाबहार आवाज के साथ पंकज ने शानदार जुगलबंदी की है।

पढ़ें यह खबर: बिगरैले बैख और कुमाउनी बाना की ऐसी झलक,राजुला मालूशाही की याद दिला दे,देखें वीडियो।

लीजिए आप भी देखिए वीडियो :

 

उत्तराखंड संगीत एवं फिल्म जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।