जम्मू कश्मीर में कश्मीर फाइल्स 2, धर्म पूछा गोली मार दी ,26 पर्यटकों की मौत।

0
370

जम्मू कश्मीर की शांत वादियां मंगलवार को एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी ,अनुच्छेद 370 के बाद लगा था कि कश्मीर घाटी में अब माहौल शांत है लेकिन कल आतंकवादियों ने पहलगाम से पांच किलोमीटर दूर बाइसरन घाटी में घास के मैदानों पर घुड़सवारी का लुत्फ़ लेते पर्यटकों पर आतंकियों ने 2 से 3 मिनट में ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें 26 पर्यटकों की मौके पर मौत हो गई,आतंकियों ने गोली मारने से पहले पर्यटकों से उनके नाम पूछे और हिन्दू होने पर गोलियां चला दी। 

पढ़ें यह खबर: Review: शार्ट फिल्म Live In Uk रिलीज़ ,UCC पर जन और तंत्र को दिखाया भविष्य का आइना।

2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद ये अब तक सबसे बड़ा आतंकी हमला है आतंकी इससे पहले सेना को ही निशाना बनाते थे लेकिन इस बार उन्होंने आम नागरिकों को निशाना बनाया,पहलगाम से मात्र 5 किलोमीटर दूर बाइसरन घाटी में घूमने आए पर्यटकों को आतंकियों ने निशाना बना लिया ,प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आतंकी सेना की वर्दी में पहुंचे और पूछताछ की और उनसे नाम पूछा गया और हिन्दू होने पर सीधे गोली मार दी,अंदेशा है कि आतंकी घटना को TRF(The Resistance Front) ने अंजाम दिया है।

पढ़ें यह खबर: गढ़वाली संस्कृति को समर्पित “हिमाद्री फिल्म्स” यूट्यूब चैनल हुआ हैक, मदद की अपील

पहलगाम अमरनाथ यात्रा का मुख्य पड़ाव है और सुरक्षा की दृष्टि से काफी संवेदनशील है कहीं का कहीं सुरक्षा एजेंसी भी सवालों के घेरों में है कि जब जुलाई में अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होनी है तो यहाँ सुरक्षा के इंतजाम में कहाँ चूक हुई,हालाँकि गृहमंत्री अमित शाह ने घटना के तुरंत बाद एक्शन लिया और पहलगाम पहुंचकर घटना की जानकारी ली,घटनास्थल पर मौजूद पर्यटकों ने मीडिया से बताया कि आतंकियों ने उनसे उनका नाम और धर्म पूछा और हिन्दू होने की पुष्टि होने पर सीधे गोलियां चला दी।जिन्होंने हिन्दू ना होने की बात कही तो उनसे अजान पढ़वाया गया और ऐसा नहीं कर पाए तो उनपे भी गोलियां दाग दी।आतंकियों ने पुरुषों को निशाना बनाया और महिलाओं से कहा कि जाओ मोदी को बता देना।

पढ़ें यह खबर : गढ़वाली फिल्म ‘खोली का गणेश’ की धूम, देहरादून में पहले दिन हाउसफुल

कश्मीर घाटी इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है और पर्यटक भारी मात्रा में कश्मीर का दीदार करने के लिए पहुंचे थे और बायसरन घाटी में अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे थे एकाएक चार से पांच हथियार लैस आतंकी आए और 2 से 3 मिनट में 250 से 300 राउंड फायरिंग कर दी,ये घटना उस वक्त हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दौरे पर थे। पीएम मोदी ने हमले के बाद तुरंत भारत लौटने का फैसला किया।

पढ़ें यह खबर: गढ़वाली गीत ‘Preet Ki Dor’ ने जीते दिल – संगीत, अभिनय और निर्देशन सबकुछ अव्वल

जम्मू कश्मीर में पर्यटकों पर अब तक का ये सबसे बड़ा हमला है जिस पर भारत सरकार सख्त कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर में उच्च अधिकारीयों से मीटिंग कर रहे हैं और आतंकियों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों की सूची: