रॉकस्टार गजेंद्र राणा का इस गीत से जबरदस्त कमबैक,नहीं देखा तो देख लीजिए।

0
861

उत्तराखंड के रॉकस्टार कहे जाने वाले गायक गजेंद्र राणा के गीत भले ही अब कम सुनने को मिलते हों लेकिन श्रोता उनके गीतों का बेसब्री से इंतजार करते हैं और जब उनके गीत रिलीज़ होते हैं तो दर्शक देखने के लिए लालायित जरूर रहते हैं,पिछले 2 दशकों से भी अधिक समय से उत्तराखंडी संगीत में हजारों गीतों की सौगात दे चुके गजेंद्र लम्बे समय से बड़े हिट की तलाश में हैं।हाल ही में उनका नया गीत ‘ऋतू राणी ‘ रिलीज़ हुआ है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।  

पढ़ें यह खबर: सूर्यपाल श्रीवाण व अनिशा का रील सॉन्ग में हुआ कोलेब, पिंक प्लाजो के बाद नया धमाल।

‘Hilly Uk Music ‘ के बैनर तले गजेंद्र राणा का नया वीडियो गीत ‘ऋतू राणी’ रिलीज़ हुआ है,गीत को धर्मेश सागर ने लिखा है और इसे वी.कैश ने संगीत से सजाया है,ये गीत गजेंद्र राणा की आवाज में एकदम फिट बैठता है और जिस तरीके के उनके गीत होते हैं उसी तरीके का गीत है,गीत के बोल धर्मेश ने काफी शानदार लिखे हैं और इस गीत में  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विभिन्न पर्यटक स्थलों गुच्चू पानी,मॉल ऑफ़ देहरादून का जिक्र है।

पढ़ें यह खबर: हिट मशीन इंदर आर्य का नया वीडियो रिलीज़,गीत हिट लेकिन वीडियो से दर्शक निराश।

वीडियो में शुभ चंद्रा और कविता उपाध्याय मुख्य भूमिका में हैं वीडियो का फिल्मांकन और संपादन महेश पाल ने किया है और निर्देशन विजय भारती का है,वीडियो में दोनों ही कलाकारों ने शानदार डांस स्टेप्स किए हैं और विजय भारती के निर्देशन में हर बार नवीनता जरूर होती है ये वीडियो भी वास्तविक लोकेशन पर फिल्माया गया है।

पढ़ें यह खबर: मंगलेश डंगवाल का 14 वर्षीय वनवास ख़त्म,नए सिरे से हुआ करियर का श्रीगणेश।

उत्तराखंड के पुराने सितारों ने दमदार वापसी की है हाल ही में मंगलेश डंगवाल ने भी संगीत जगत में वापसी की है,गजेंद्र राणा के गीत अक्सर रिलीज़ होते रहते हैं लेकिन जो क्रेज़ सीडी के दौर में था उसकी तलाश अब भी जारी है और इसी चलते वो अलग-अलग तरीके के गीतों को आवाज दे रहे हैं।

पढ़ें यह खबर: हिट मशीन इंदर आर्य का नया वीडियो रिलीज़,गीत हिट लेकिन वीडियो से दर्शक निराश।

भले ही गजेंद्र राणा के हाल ही में आए हुए गीत उतने चल नहीं पाए लेकिन उनके पुराने गीत आज भी सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रेंडिंग में रहते हैं,एकतरफ श्रोता उनके गीतों का बेसब्री से इंतजार करते हैं लेकिन जब गीत आते हैं तो श्रोता ज्यादा प्रभावित नहीं हो पाते हैं अब देखना होगा कि ऋतू राणी गीत दर्शकों के दिलों में कितनी जगह बना पाता है और गजेंद्र राणा की दमदार वापसी कब होगी ये तो भविष्य के गर्त में ही छिपा है।

यहाँ देखिए वीडियो और अपनी राय जरूर लिखकर भेजें। 

उत्तराखंड संगीत एवं फिल्म जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।