उत्तराखंड के लोकसंगीत के सुर सम्राट गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का सोमवार शाम को नया गीत ‘निदेखि पैलि कभि’ रिलीज़ हुआ और रिलीज़ होते ही हजारों दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई अब सालभर में नेगी दा 2 या 3 गीत ही निकालते हैं तो श्रोताओं को नई रचना के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ता है,पिछले 5 दशकों से पहाड़ों में प्रेम,करुणा,सुःख -दुःख ,डाली बोटी,की आवाज बने लोकगायक नेगी अपनी रचना से हर बार श्रोताओं को गहरी सीख दे जाते हैं।
पढ़ें यह खबर: केशर पंवार ने पापा की परियों पर बनाया गीत ,सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।
नरेंद्र सिंह नेगी ऑफिसियल चैनल पर ‘नि देखि पैलि कभि ‘ वीडियो गीत सोमवार शाम 6 बजे रिलीज़ हुआ,पिछले कई दिनों से गीत का पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में था और पोस्टर ने ही दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी और अंततः वीडियो अब रिलीज़ हो गया है,जैसा कि पोस्टर में था कि नायिका एक ही है लेकिन नायक कई नजर आ रहे थे वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
पढ़ें यह खबर: रील्स के ट्रेंड के बीच सचिन पुसोला का अपना अलग ट्रेंड नए गीत ने जीते हजारों दिल।
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी की रचना की समीक्षा करना शायद सूरज को दिया दिखाने जैसा है और जो उनके पास शब्दों का भंडार है उन्हीं में से कुछ शब्दों में कहें तो हमने भी ‘निदेखि पैलि कभि’ ऐसा गीतकार और गायक जो उम्र के इस पड़ाव पर भी श्रोताओं के लिए प्रेम गीत लिख रहा हो,नेगी दा के फैन पोता से लेकर दादा तक हैं जहाँ दादा को को उनके गीत सुनते-सुनते दशकों बीत गए तो वहीँ पोता उनकी गायकी रचनाओं को अभी समझने की कोशिश कर रहा है,लोग कहते हैं हर कलाकार का एक समय आता है पर नेगी दा पर माँ सरस्वती का ऐसा आश्रीवाद है कि उन्होंने 5 दशकों तक एकक्षत्र राज किया और अभी भी जलवा बरक़रार है।
पढ़ें यह खबर: फौजी ललित मोहन जोशी के नए गीत में प्रेम और देशप्रेम की झलक, यहाँ देखिए वीडियो।
अब बात करते हैं ‘निदेखि पैलि कभि ‘ वीडियो की तो इसका पूरा श्रेय निर्देशक कविलास नेगी को जाता है जिन्होंने इस बार वो कर दिया कि दर्शकों को गीत समझने के साथ-साथ वीडियो को समझने में भी मेहनत करनी पड़ी,वीडियो को ऐसा दर्शाया गया है कि एक पहाड़ी गीत की शूटिंग हो रही है और नायक अपना शॉट दे रहा है लेकिन नायिका अभी शूट पर नहीं पहुंची तो जैसे ही नायिका पहुँचती है तो वीडियो का कोरियोग्राफर पहली ही झलक में नायिका पर मोहित हो जाता है और ये सिलसिला आगे बढ़ता रहता है,कैमरामैन भी अपना फोकस खो देता है और खुद को उसी फ्रेम में नायक की जगह पाता है और निर्देशक भी उसी में खो जाता है और नायक इन सबसे परेशान होकर शूट छोड़कर भाग जाता है।
पढ़ें यह खबर: गीतों के जरिए संस्कृति का संरक्षण: अरविन्द चौहान ने बताई चिन्याली नागराज की महिमा।
गीत का संगीत संयोजन राकेश भट्ट और पवन गुसाईं ने किया है वीडियो में नीरू बोरा ही वो नायिका हैं जिनको देखकर सब मोहित हो जाते हैं ,नायक की भूमिका में अब्बू रावत हैं,कोरियोग्राफर की भूमिका में सैंडी गुसाईं और वीडियो में जो निर्देशक निर्देशन भूल जाते हैं वो हैं सोहन चौहान हमेशा कैमरे के पीछे रहने वाले छायाकार गोविन्द नेगी भी इस बार स्क्रीन पर नजर आए और खूब जंचे ,निर्देशक कविलास नेगी ने सभी दर्शकों को बेहतरीन वीडियो दिया है।
पढ़ें यह खबर: रॉकस्टार गजेंद्र राणा का इस गीत से जबरदस्त कमबैक,नहीं देखा तो देख लीजिए।
वीडियो सुबह होते-होते 50 हजार व्यूज पार कर चुका है और नेगी दा के चाहने वालों का प्रेम आप कमेंट बॉक्स में मिली प्रतिक्रियाओं से देख सकते हैं,अगर अब तक वीडियो नहीं देखा तो यहाँ देख लीजिए।
यहाँ देखिए वीडियो:
उत्तराखंड संगीत एवं फिल्म जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।






