उत्तराखंड के संगीत में पांडवाज ग्रुप ने नई क्रांति लाई है और युवा श्रोताओं को पहाड़ के लोकसंगीत से जोड़ने में इस ग्रुप ने अहम् भूमिका निभाई है,इनके लाइव शो में बेसुध थिरकते युवाओं की टोली ये संकेत देती है कि उनके संगीत में कितनी गहराई है,हाल ही में पांडवाज से एक और वीडियो ‘चलती है कहानी ‘रिलीज़ किया गया जो दर्शकों में रोमांच पैदा करने वाला है।
पढ़ें यह खबर : सेम मुखेम नागराजा -उत्तर द्वारिका ,पंचम धाम का ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्त्व।
पांडवाज ग्रुप ने अब तक कई बेहतरीन प्रोजेक्ट बनाए हैं जिन्हें श्रोताओं और दर्शकों ने खूब पसंद किया है,चाहे संगीत हो या फिल्मांकन ‘पांडवाज ‘ ने हमेशा ही स्तर को ऊँचा रखा है,इनकी विशेषता ये है कि ये किसी भी गीत को दर्शकों के सामने लाने से पहले गहन शोध करते हैं और उसे मॉडर्न संगीत के साथ संयोजन कर श्रोताओं के सामने परोसते हैं।पांडवाज को देखने और सुनने वाले युवा वर्ग से लेकर वो धड़ा भी है जो आज के संगीत से ऊब चुका है और एक ही सुर ताल पर अनेकों गीत सुनकर खिसिया गया है।
पढ़ें यह खबर: फिर गूंजा जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण का नया गीत ‘उड्डी बुद्धी रौत’ रिलीज
पांडवाज ने हाल ही में एक वीडियो ‘चलती है कहानी ‘ रिलीज़ किया ये एक हिंदी सॉन्ग है जो मूलरूप से उन लोगों को समर्पित है जो ट्रैकिंग ,रोमांच और भ्रमण के शौक़ीन हैं,गीत को सुशांत भट्ट ने लिखा है और गाया है और इसमें संगीत ईशान डोभाल ने दिया है।वीडियो काफी रोमांचकारी दृश्यों से भरा है और इसमें देशभर के ट्रैकर्स और ट्रैवलर्स के रोमांचकारी वीडियो का समागम है ,अगर इसे आसान भाषा में समझें तो इसका उद्देश्य यही है कि चलते रहना ही जिंदगी है अगर कहीं रुक गए तो हमारे अस्तित्व को खतरा है।
पढ़ें यह खबर: वीरेंद्र राजपूत के नए गीत ‘ दूर परदेश मा ‘ से भावुक हुए होटेलियर बंधु,यहाँ देखिए वीडियो।
सुशांत भट्ट की गायिकी कमाल है और इससे पहले ‘समलौण’ गीत में वो अपना जादू बिखेर चुका है,वीडियो की शुरुआत में कुछ स्थानीय बच्चे हैं जो अपने दोस्त को खेलने के बुलाते हैं और एक-एक कर वो जंगल में रखी टाइम मशीन में खोते चले जाते हैं और मुसाफिरों की ये कहानी चलती ही जाती है।ईशान डोभाल के संगीत से तो सभी भली भांति परिचित हैं और इस गीत में वो जादू बरक़रार है।वीडियो का फिल्मांकन ईशान डोभाल और श्रेष्ठ शाह ने किया है और संपादन सुशांत भट्ट ने ही किया है।
अगर आप भी रोमांच और घूमने-फिरने के शौक़ीन हैं तो ये गीत आपकी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल होगा,अगर इससे काम ना बने तो पांडवाज के लाइव शो में जरूर जाएं बाकि चलते रहिए जिंदाबाद रहिए।
यहाँ देखिए वीडियो :
विवेक नौटियाल का पॉडकास्ट देखिए :







