उत्तराखंड के गीत संगीत में अगर देखा जाए तो मुख्यतः गढ़वाली,कुमाउनी और जौनसारी बोलि भाषा में गीत लिखे और गाए जाते हैं,पहाड़ का संगीत अब यहीं तक सीमित नहीं रह गया है और सोशल मीडिया के इस दौर में पहाड़ी संगीत ग्लोबल पहचान बना चुका है,अपनी बोलि भाषा में रचे गीत पहाड़ की मिठास को दूर-दूर तक पहुंचाते हैं,ऐसा ही एक खूबसूरत गीत ‘मायादार पराणी ‘हाल ही में रिलीज़ हुआ है जो दो प्रेमियों के बीच के संवादों पर आधारित है।
पढ़ें यह खबर: वीर योद्धा अभिमन्यु कैसे बना बद्रीनाथ का द्वारपाल,विनोद बिजल्वाण ने सुनाई पूरी गाथा।
रोहित भंडारी ऑफिसियल चैनल से नया म्यूजिक वीडियो ‘मायादार पराणी’ रिलीज़ हुआ है,गीत को संतोष गौड़ ने लिखा है और नरेश बिष्ट और संगीता सोनल ने इस गीत में आवाज दी है और रोहित भंडारी ने इसे संगीत से सजाया है,वीडियो हिमांशु आर्य और उमंग कराकोटि पर फिल्माया गया है इसका फिल्मांकन दीपक एवं संपादन दिनेश शर्मा ने किया है,वीडियो का निर्देशन हिमांशु आर्य ने किया है,पंकज कुमार ने वीडियो का नृत्य निर्देशन किया है।
पढ़ें यह खबर: राकेश खनवाल की आवाज में याद आई राजुला मालूशाही की अमर प्रेम कहानी,देखिए वीडियो।
ठेठ कुमाउनी शब्दों का मिश्रण और गायिकी की मिठास इस गीत को और भी खूबसूरत बनाती है,हिमांशु आर्य का निर्देशन एवं अभिनय दोनों ही कमाल के हैं,अगर वीडियो स्टोरी की बात करें तो ये एक ऐसे प्रेमी जोड़ी की कहानी दर्शाता है जो बचपन से साथ हैं और अब समय ऐसा आ गया है कि दोनों को एक दूसरे से अलग होना पड़ रहा है,उमंग और हिमांशु की जोड़ी स्क्रीन पर एकसाथ काफी खूबसूरत लग रही है।
पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को बढ़ाने के लिए मंथन,एक-दिवसीय कार्यशाला की टॉप स्टोरी।
इस गीत में थिरकने जैसा कुछ तो नहीं है लेकिन सुकून से इस गीत की गहराई को समझा जा सकता है प्रेम और विरह को एकसाथ अनुभव किया जा सकता है,अगर आप भी धूम धड़ाका वाले गीतों से ऊब चुके हैं तो ये गीत आपको जरूर सुकून देगा।
यहाँ देखिए वीडियो :
उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।






