एक बहु की मार्मिक कहानी से बन गया लोकगीत,रजनीकांत सेमवाल के सुरों का जादू।

0
577

पहाड़ के लोकगीतों की बात ही अलग है ऐसे गीत जो कभी एक समुदाय में गाए जाते थे धीरे-धीरे समय बदला और इन गीतों ने विस्तार पाया और ये गीत अन्य समुदाय तक पहुंचें हाल ही में उत्तरखंड के प्रसिद्ध गायक रजनीकांत सेमवाल ने एक जौनसारी लोकगीत ‘शामदेई ‘ को नए अंदाज में गाया है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

पढ़ें यह खबर : स्याली भरुणा गीत में खूब जमी सुजीत मेघा की जोड़ी ,पहाड़ी रैप का लगा तड़का,यहाँ देखिए वीडियो।

रजनीकांत सेमवाल ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से नया गीत ‘शामदेई ‘ रिलीज़ किया है ,ये एक जौनपुरी लोकगीत है,जिसे रजनीकांत ने अपने अंदाज में दर्शकों के सामने रखा है,उत्तरकाशी के रहने वाले रजनीकांत अपने गीतों में फोक और फ्यूजन का बेहतरीन तालमेल बिठाते हैं जिससे पुराने लोकगीतों को नया जीवन मिल जाता है,इससे पहले भी उन्होंने कई लोकगीतों को अपनी आवाज से सजाया है।

पढ़ें यह खबर : Garhwali Short Film Review- ढाकर शार्ट फिल्म दिला रही पूर्वजों के संघर्षों की याद,फ्लैशबैक देख दर्शक हो रहे भावुक।

‘शामदेई ‘ गीत को दिवंगत संगीतकार गुंजन डंगवाल ने संगीत से सजाया है,इसका ऑडियो काफी पहले रिलीज़ कर दिया गया था लेकिन वीडियो हाल ही में रिलीज़ हुआ है ,वीडियो में किरन रावत ,नताशा शाह और अजय सोलंकी मुख्य भूमिका में हैं,ये एक जौनपुरी लोकगीत है जिसे रजनीकांत सेमवाल ने अपने अंदाज में प्रस्तुत किया है,जौनपुर की संस्कृति को झलकाता ये म्यूजिक वीडियो दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

पढ़ें यह खबर : इस कुमाउनी गीत में दिखी प्रेम और विरह की अद्भुत झलक,यहाँ देखिए पूरा वीडियो।

नताशा और अजय संग साथी कलाकारों ने जौनपुर के पारम्परिक नृत्य को बखूबी पेश किया है,नृत्य निर्देशन सैंडी गुसाईं ने किया है,वीडियो का फिल्मांकन एवं संपादन गोविन्द नेगी ने किया है।रजनीकांत सेमवाल एवं गोविन्द नेगी ने वीडियो का निर्देशन किया है,इस लोकगीत में एक ऐसी कहानी जिसमें एक युवा बहु की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो जाती है तो कह सकते हैं कि ये एक तरह से श्रद्धांजलि या शोकगीत है जो आज भी अपनी पहचान गंगोत्री -यमुनोत्री घाटी में बनाए हुए है ,इस वीडियो के माध्यम से नृत्य समूह उसी कहानी को बयां कर रहे हैं।

रजनीकांत सेमवाल का लोकगीतों को इस अंदाज में संरक्षण एवं संवर्धन करने का प्रयास सराहनीय है,जिसमें वो उत्तराखंड के हर हिस्से के लोकगीतों को नया जीवन देने का काम कर रहे हैं। 

यहाँ देखिए वीडियो : 

उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।