भक्ति गीतों से अपनी अलग पहचान रखने वाले उत्तराखंड के युवा गायक दर्शन फर्स्वाण जब भी कुछ नया लेकर आते हैं वो श्रोताओं को खूब भाता है ,नंदा देवी ,शिव भक्ति के कई गीतों को अपनी आवाज देने वाले दर्शन का नया भजन ‘हे मोहना ‘ (कृष्ण जागर) रिलीज़ हुआ है जो श्रोताओं का दिल जीत रहा है।
पढ़ें यह खबर : संदीप सोनू ने ऐसा गीत गाया जिससे प्रवासी उत्तराखंडियों को आई गाँव की याद।
दादू गोरिया , नंदा देवी और शिव भक्ति के कई सुपरहिट गीत गा चुके दर्शन फर्स्वाण ने अपने ऑफिसियल चैनल से नया भजन ‘हे मोहना ‘ (कृष्ण जागर ) बीते दिन रिलीज़ किया इसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं ,भजन को गिरीश भारती ने लिखा है और पवन गुसाईं और राकेश भट्ट ने इसे संगीत से सजाया है,वीडियो का फिल्मांकन एवं संपादन गोविन्द नेगी ने किया है।
पढ़ें यह खबर : शिवांगी घिल्डियाल के नए गीत में खूब जमी राहुल माहि की जोड़ी ,यहाँ देखिए वीडियो।
दर्शन फर्स्वाण ने इस भजन से विष्णु अवतारी श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान किया है ,श्री कृष्ण जन्म से लेकर गोबर्धन पर्वत की कथा को शानदार स्वरों में वर्णित किया गया है कुछ ही दिनों में कृष्ण जन्माष्टमी भी है दर्शन ने अभी से कृष्ण जन्माष्टमी वाला माहौल बना दिया है ,संगीतकारों के ग्रुप के बीच दर्शन हाथ में हुड़का लिए श्री कृष्ण कन्हैया से कम नहीं लग रहे हैं।
पढ़ें यह खबर : रैलियों में विपक्षियों ने खूब बजाया पवन सेमवाल का गीत ,पंचायत चुनाव बीजेपी को पड़ सकता है भारी।
महेश की बांसुरी ,सुभाष पांडे की ढोल की थाप इस भजन को और भी कर्णप्रिय बना रही है ,आप भी इस भजन का आनंद लीजिए और श्री कृष्ण की भक्ति में डूब जाइए।आप भी इस भजन का आनंद लीजिए और श्री कृष्ण की भक्ति में डूब जाइए।आप सभी को इस भजन के साथ ही श्री कृष्ण जन्माष्टमी की अग्रिम शुभकामनाएं।
यहाँ देखिए वीडियो :
उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।







