एक तरफ पूरे पहाड़ में इन दिनों सावन की झड़ियां लगी हुई हैं और पहाड़ों की खूबसूरती को और भी बढ़ा रही हैं वहीँ गीत संगीत में भी प्यार की बौछारें हो रही हैं हाल ही में सूर्यपाल श्रीवाण और स्वरकोकिला का नया गीत रिलीज़ हुआ जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
पढ़ें यह खबर : श्री कृष्ण की भक्ति में डूबे दर्शन फर्स्वाण ,हे मोहना भजन ने मोहा दर्शकों का मन।
Hilly Uk Music के बैनर तले नया गढ़वाली म्यूजिक वीडियो ‘प्रीत ‘ हाल ही में रिलीज़ हुआ ,गीत को सूर्यपाल श्रीवाण ने ही लिखा है और इसे सूर्यपाल और मीना राणा ने आवाज दी है,उत्तराखंड के दो बेहतरीन अदाकारों पर फिल्माया गया ये वीडियो गीत दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
पढ़ें यह खबर : संदीप सोनू ने ऐसा गीत गाया जिससे प्रवासी उत्तराखंडियों को आई गाँव की याद।
‘प्रीत’ म्यूजिक वीडियो में शुभ चंद्रा और दिव्या नेगी मुख्य भूमिका में हैं ,दोनों ने ही मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की है और आज दोनों ही उत्तराखंड म्यूजिक इंडस्ट्री में खुद को स्थापित कर चुके हैं।शुभ ने इस वीडियो में भी मॉडलिंग की कुछ झलकियां दिखाई और दोनों ही कलाकारों ने स्क्रीन पर रोमांस की बौछार बिखेरने में पूरी जान डाल दी।
पढ़ें यह खबर : शिवांगी घिल्डियाल के नए गीत में खूब जमी राहुल माहि की जोड़ी ,यहाँ देखिए वीडियो।
सूर्यपाल श्रीवाण द्वारा लिखे इस खूबसूरत गीत को राकेश भट्ट ने संगीत दिया है,और सूर्यपाल और मीना राणा की जुगलबंदी ने इस गीत को और भी सुन्दर बना दिया,अपनी लेखनी से सूर्यपाल हर बार श्रोताओं को बेहतरीन गीत देते हैं ऐसे गीतों में पहाड़ी शब्दों का मिश्रण काबिलेतारीफ है ,सूर्यपाल ने ही वीडियो का फिल्मांकन और निर्देशन भी किया है।वीडियो की कोरियोग्राफी शुभम आर्य ने की है।
यहाँ देखिए वीडियो :
उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।






