Tandoori chef Kumaoni Song डीके आर्य के नए गीत ‘तंदूरी शेफ’ ने दुनिया भर में मचाया धमाल ,होटेलियर भाई लुटा रहे प्यार।

0
465

उत्तराखंड की आर्थिकी में होटेलियर का बहुत बड़ा योगदान है एक तरफ पहाड़ों में अधिकांश युवा सेना से जुड़ते हैं तो वहीँ दूसरी तरफ एक बड़ी आबादी होटल इंडस्ट्री में कार्यरत है,रोजगार की कमी के कारण बड़े महानगरों में युवा रोजगार के लिए जाते हैं और पूरी दुनिया में पहाड़ी शेफ छाए हुए हैं और उनके हाथों का स्वाद जो एक बार ले लेता है वो तारीफ़ करते नहीं थकता ,होटल के कई विभाग होते हैं जैसे इंडियन ,चायनीज ,कॉन्टिनेंटल और तंदूर आज आपको एक गीत के माध्यम से तंदूरी शेफ की कहानी बताते हैं।

पढ़ें यह खबर : बबली और अमन के नए गीत ने मचाया धमाल,सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ड्रामेबाज वीडियो।

Dream Pahadi Production से नया म्यूजिक वीडियो ‘ तंदूरी शेफ ‘ हाल ही में रिलीज़ हुआ और ये गीत होटेलियर भाइयों को तो खूब पसंद आ ही रहा है साथ ही आम दर्शकों को भी ये गीत खूब पसंद आ रहा है ,राजू मेहरा के लिखे गीत को डीके आर्य ने आवाज दी है और इसमें रोहित भंडारी ने संगीत दिया है।

पढ़ें यह खबर : सावन की बौछारों के बीच सूर्यपाल के गीत ने बिखेरे प्रीत के रंग ,यहाँ देखिए वीडियो।

ये गीत एक तंदूरी शेफ की कहानी है जो एक पढ़ा लिखा युवा है लेकिन उत्तराखंड में रोजगार की कमी के चलते मजबूरी में होटल इंडस्ट्री से जुड़ता है और कड़ी मेहनत के बाद तंदूरी शेफ बनता है,वीडियो के माध्यम से उसके संघर्ष को दिखाया गया है और कैसे- कैसे उसने मेहनत से काम सीखकर होटल इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है।

पढ़ें यह खबर : श्री कृष्ण की भक्ति में डूबे दर्शन फर्स्वाण ,हे मोहना भजन ने मोहा दर्शकों का मन।

जो लोग होटल इंडस्ट्री से जुड़े हैं वो लोग अच्छे से इस वीडियो को समझ सकते हैं कि कैसे एक नए युवा को काम सीखने के लिए अपने उस्तादों (बड़े शेफ ) की खातिरदारी करनी पड़ती है और तब जाकर वो उसे काम सिखाते हैं,एक तरफ इस वीडियो में होटेलियर भाइयों का दर्द है तो वहीँ दूसरी ओर वो कैसे अपने काम का आनंद लेते हैं उसकी भी झलक देखने को मिली,वीडियो में महेश सुन्द्रियाल (मेसी) मुख्य भूमिका में हैं ,प्रिंस रावत ,अमित डोरेमॉन,भगवत मनराल ,अक्की रावत ,संजू नौटियाल सहकलाकार की भूमिका में हैं ,कंवर सिंह बिष्ट ने वीडियो में मैनेजर की भूमिका निभाई है।

पढ़ें यह खबर : संदीप सोनू ने ऐसा गीत गाया जिससे प्रवासी उत्तराखंडियों को आई गाँव की याद।

वीडियो का फिल्मांकन एवं संपादन दीपक रावत,निर्देशन प्रेम बिष्ट और नृत्य निर्देशन (कोरियोग्राफी) सतीश आर्य ने की है ,अगर आपका कोई दोस्त या परिचित तंदूरी शेफ है तो उन्हें ये वीडियो जरूर भेजें।

यहाँ देखिए वीडियो :

उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।