कहते हैं प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती अगर आप इसे ईमानदारी से तराशते हैं तो एक दिन आपका हुनर ही आपकी पहचान बन जाता है,गीत संगीत चाहे उत्तराखंड का हो या दुनिया में कहीं का भी हो अगर आप अपनी कला को लेकर समर्पित हैं तो एक ना एक दिन ऐसा आता है जब दुनिया उसकी सराहना करती है,ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उत्तराखंड गीत संगीत में अब सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि कई उम्दा डांसर और कोरियोग्राफर भी दर्शकों के दिलों में जगह बना रहे हैं ,एक नया वीडियो गीत ‘जोड़ीदार ‘रिलीज़ हुआ है उसी को विस्तार से आपको बताते हैं।
पढ़ें यह खबर : विवेक नौटियाल की एक और रचना ने जीता दर्शकों का दिल,रिलीज़ होते ही छाया ‘कुजाणी ‘ गीत।
Maa Jwalpa Music के बैनर तले नया म्यूजिक वीडियो ‘जोड़ीदार ‘ बीते दिन रिलीज़ हुआ ,इस गीत को धनराज शौर्य और बालकृष्ण थपलियाल ने लिखा है और इसमें बालकृष्ण थपलियाल के साथ सीमा पंगरियाल की जुगलबंदी है,गणेश चंद ने इस इसे संगीत से सजाया है ,वीडियो में शुभम आर्य और सोनम ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं,उत्तराखंड की हसीन वादियों में फिल्माया गया ये म्यूजिक वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
पढ़ें यह खबर: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति जगाता ‘रंगरूट की छुट्टी ‘ गढ़वाली गीत ,देखिए वीडियो।
म्यूजिक वीडियो प्रोडक्शन कई चरणों से होकर गुजरता है,पहले गीत लिखा जाएगा फिर उसकी धुन तैयार होगी तब उसमें संगीत दिया जाएगा जब ये प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है तो तब भी कई अहम् कड़ियां होती हैं जो जुड़ती जाती हैं फिर निर्देशन, कोरियोग्राफी,फिल्मांकन और संपादन तब जाकर एक वीडियो तैयार होता है इतनी लम्बी प्रक्रिया के बाद एक गीत तैयार होता है और दर्शक उसे 2 सेकंड में अच्छा है या बुरा कह देते हैं ,ये सब बताना इसलिए जरुरी था क्योंकि जोड़ीदार गीत में जो मुख्य नायक हैं ‘शुभम आर्य ‘ कई म्यूजिक वीडियो में अपनी कोरियोग्राफी का जादू चला चुके हैं और नई पीढ़ी के दर्शक उनके बनाए स्टेप्स को खूब पसंद करती है,शुभम और सोनम ने इस वीडियो को बहुत ख़ास बनाया है,दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर खूब जम भी रही है,इसमें निर्देशन भी शुभम ने ही किया है।
पढ़ें यह खबर : डीके आर्य के नए गीत ‘तंदूरी शेफ’ ने दुनिया भर में मचाया धमाल ,होटेलियर भाई लुटा रहे प्यार।
वीडियो का फिल्मांकन सूर्यपाल श्रीवाण और संपादन राहुल बौरियान ने किया है,गीत में धनराज और बालकृष्ण थपलियाल ने युवा श्रोताओं के लिए बेहतरीन गीत लिखा है,सीमा पंगरियाल और बालकृष्ण थपलियाल का ये गीत पुराने गीतों की यादों में ले जाता है,अगर आपने अभी तक नहीं देखा है तो जरूर देखें।
यहाँ देखिए वीडियो :
उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।







