उत्तराखंड का गीत संगीत अब ग्लोबल हो चुका है ये सिर्फ कहने वाली बात नहीं है यहाँ के युवाओं ने संगीत के साथ प्रयोग कर इसे वाकई वैश्विक स्तर तक पहुंचा दिया है ,फोक और फ्यूजन के बेहतरीन तालमेल से अब पहाड़ी संगीत पर दुनिया थिरक रही है,हाल ही में सूरज त्राटक ऑफिसियल से नया म्यूजिक वीडियो स्वामी परदेस (Swami Pardesh) रिलीज़ हुआ जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
पढ़ें यह खबर : गढ़वाली म्यूजिक वीडियो जोड़ीदार के पीछे कई सितारों का हाथ,दर्शकों के फैसले का इंतजार।
SURAJ TRATAK OFFICIAL से नया म्यूजिक वीडियो ‘स्वामी परदेस ‘ रिलीज़ होते ही खूब धमाल मचा रहा है ,भेजी भुला एल्बम का ये गीत उत्तराखंड के संगीत में एक नवीनतम प्रयोग है जिसमें फोक और फ्यूजन का बेहतरीन तालमेल है उत्तराखंड और हिमाचल के आर्टिस्ट का ये Collaboration पहाड़ी संगीत को नई ऊंचाइयां दे रहा है,सूरज त्राटक ,सिराजी , और उदय सिंह रावत ने Swami Pardesh का रैप पार्ट लिखा है और मंजू नौटियाल की लिरिक्स पारम्परिक हैं।
पढ़ें यह खबर : विवेक नौटियाल की एक और रचना ने जीता दर्शकों का दिल,रिलीज़ होते ही छाया ‘कुजाणी ‘ गीत।
स्वामी परदेस म्यूजिक वीडियो ‘भैजी भुला ‘ एल्बम का पहला सॉन्ग है अगर आपको पूरी एल्बम सुननी है तो ऑडियो प्लेटफार्मस पर सुन सकते हैं ,फ़िलहाल स्वामी परदेस वीडियो की बात करते हैं इसमें सूरज त्राटक ,उदय सिंह रावत ,सिराजी और मंजू नौटियाल ने आवाज दी है ,संगीत डी रावत ने दिया है वीडियो का निर्देशन शुभम करनवाल,फिल्मांकन और संपादन अजय धनौला ने किया है,ख़ास बात ये है कि ये वीडियो अलग-अलग जगहों पर फिल्माया गया है उदय रावत का वीडियो जापान में शूट हुआ तो सिराजी का वीडियो अलग जगह शूट हुआ वहीं सूरज और मंजू नौटियाल का वीडियो देहरादून में फिल्माया गया।वीडियो में रितिका कैस्टा ने खूबसूरत पहाड़न की भूमिका निभाई है।
पढ़ें यह खबर : स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति जगाता ‘रंगरूट की छुट्टी ‘ गढ़वाली गीत ,देखिए वीडियो।
सूरज ,उदय और सिराजी से तो सभी परिचित हैं लेकिन इस वीडियो में मंजू नौटियाल का अलग ही अंदाज देखने को मिला पहाडी फोक को इस तरीके से प्रस्तुत करना वाकई काबिलेतारीफ है,अगर आपने अभी तक वीडियो नहीं देखा है तो जरूर देखें और पहाड़ी संगीत में ये प्रयोग कैसा लगा जरूर बताएं।
यहाँ देखिए वीडियो :
उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी खबरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।







