Garhwali Song उत्तराखंड की नई पीढ़ी में काफी प्रतिभा है बस उसे जरुरत है ढूंढने की और तराशने की अगर अच्छा मंच मिले तो जरूर युवा पीढ़ी पहाड़ के संगीत में अपना नाम बना सकते हैं,हाल ही में एक नया गीत रिलीज़ हुआ जिसमें गायक भी नए हैं और कलाकार भी लेकिन उन्हें देखकर ऐसा नहीं लगा कि इन्होने पहली बार माइक पकड़ा हो या पहली बार कैमरे के सामने अभिनय किया हो,गीत का नाम है ‘दुपट्टा पिछोड़ी ‘ आइए जानते हैं इस गीत के बारे में।
पढ़ें यह खबर : सूरज त्राटक की एल्बम ‘भैजी भुला’ के पहले गीत स्वामी परदेस ने इंटरनेट पर मचाया तहलका।देखें वीडियो।
Np Films के बैनर तले नया म्यूजिक वीडियो ‘दुपट्टा पिछोड़ी ‘ बीते दिन रिलीज़ हुआ और इतने कम समय में भी इस गीत ने दर्शकों का दिल जीत लिया ‘गीत को सुधाकर भट्ट ने लिखा है और पार्थ रावत और हेमा बेलवाल ने इसमें आवाज दी है ,गीत का संगीत अशीम मंगोली ने तैयार किया है,अगर आप इस वीडियो के कॉमेंट बॉक्स में जाएंगे तो पाएंगे कि दर्शकों ने सभी कलाकारों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं,पार्थ और हेमा की आवाज वाकई काफी खूबसूरत है और इस गीत को दोनों ने ही बखूबी निभाया।
पढ़ें यह खबर : गढ़वाली म्यूजिक वीडियो जोड़ीदार के पीछे कई सितारों का हाथ,दर्शकों के फैसले का इंतजार।
वीडियो का फिल्मांकन काफी खूबसूरत लोकेशन पर हुआ है ,वीडियो में रवि राणा रैंकि और शिवानी नाथ मुख्य भूमिका में हैं ,रवि ने तो उत्तराखंड म्यूजिक इंडस्ट्री में कोरियन हीरो की कमी पूरी कर दी दोनों ही स्क्रीन पर काफी खूबसूरत लग रहे हैं ,वीडियो का फिल्मांकन/संपादन एवं निर्देशन नागेंद्र प्रसाद ने किया है,वीडियो की कोरियोग्राफी भी रवि ने ही की है।
पढ़ें यह खबर : विवेक नौटियाल की एक और रचना ने जीता दर्शकों का दिल,रिलीज़ होते ही छाया ‘कुजाणी ‘ गीत।
Np Films के निर्माता नागेंद्र प्रसाद एक बार फिर बधाई के पात्र हैं जो लगातार नई प्रतिभाओं को मंच देकर उनके सपनों को सजा रहे हैं,अगर आपने अभी तक वीडियो नहीं देखा है तो जरूर देखें और इन कलाकारों को अपना आशीर्वाद जरूर दें।
यहाँ देखिए वीडियो :
उत्तराखंड की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।

