उत्तराखंड संगीत जगत में हाल ही में एक ऐसा गीत रिलीज़ हुआ है जिसकी हर कोई तारीफ़ कर रहा है,एक तरफ रातों रात गीत को वायरल करने की होड़ मची हुई है तो वहीं कुछ युवा ऐसे भी हैं जो संगीत की बारीकियों को सीखकर बेहतरीन गीत संगीत का निर्माण कर रहे हैं,हाल ही में रिलीज़ हुआ गीत ‘सौंली बंदोला’ श्रोताओं को खूब पसंद आ रहा है और हुक स्टेप की दौड़ में आज भी कुछ श्रोता ऐसे हैं जो ऐसे गीतों को पसंद कर रहे हैं।
पढ़ें यह खबर : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की डीएम देहरादून को फटकार ,वीडियो वायरल।
Musical Uttarakhand Studio के बैनर तले नया म्यूजिक वीडियो ‘सौंली बंदोला’ रिलीज़ हुआ है,गीत को अनुराग कांत ने लिखा और गाया है,इसे अमन उनियाल ने संगीत से सजाया है,वीडियो में राकेश रमेला और प्राची पंवार मुख्य भूमिका में हैं,अनुराग अपने हर नए गीत से श्रोताओं की संख्या में इजाफ़ा कर रहे हैं,इससे पहले उनका ‘आंख्यों का बाण’ गीत ने खूब सुर्खियां बटोरी और अब सौंली बंदोला गीत भी खूब पसंद किया जा रहा है।
पढ़ें यह खबर: नए कलाकारों की टोली ने जीता दर्शकों का दिल,दुपट्टा पिछोड़ी गीत हो रहा वायरल।
अनुराग की गायिकी और लेखनी सच में लाजवाब है,एकदम सधी हुई गायिकी और ठेठ पहाड़ी शब्दों का मिश्रण हर वर्ग के श्रोताओं को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है,वीडियो में राकेश और प्राची ने दर्शकों को गाँव देहात की खूबसूरत लव स्टोरी के दर्शन करा दिए।
पढ़ें यह खबर : सूरज त्राटक की एल्बम ‘भैजी भुला’ के पहले गीत स्वामी परदेस ने इंटरनेट पर मचाया तहलका।देखें वीडियो।
वीडियो का फिल्मांकन एवं संपादन नेगी प्रोडक्शन के द्वारा किया गया है और वीडियो का निर्देशन अब्बू रावत ने किया है,नृत्य निर्देशन (कोरियोग्राफी ) मैंडी ने की है,कुछ गीत होते हैं जो एकदम से वायरल हो जाते हैं और कुछ ही दिनों में गायब भी हो जाते हैं लेकिन अगर आप इस गीत को 10 साल बाद भी सुनेंगे तो वही ताजगी का अहसास होगा।
पूरी टीम को इस खूबसूरत गीत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।गीत आपको भी अच्छा लगे तो अपनी राय कॉमेंट बॉक्स में जरूर रखें।
यहाँ देखिए वीडियो :
उत्तराखंड गीत संगीत एवं फिल्म जगत से जुडी सभी ख़बरों को देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरूर करें।







