उत्तराखंड के युवा इन दिनों सडकों पर हैं बीते 21 सितम्बर को हुए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC Paper Leak ) के 416 पदों के लिए हुई परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया जिससे परीक्षा देने वाले युवाओं में आक्रोश पैदा हो गया और इस आक्रोश ने आंदोलन का रूप ले लिया,देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में युवाओं का धरना प्रदर्शन आज सातवें दिन भी जारी है वहीँ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भी युवा इस आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं।
पढ़ें यह खबर: PM मोदी का बड़ा कदम: हर घर से उठेगी एक ‘लखपति दीदी’
क्यों बैठे हैं युवा धरने पर :
21 सितम्बर को हुई VDO/VPDO /पटवारी की परीक्षा में हरिद्वार से पेपर लीक का मामला सामने आया जहाँ खालिद नाम के एक परीक्षार्थी ने परीक्षा कक्ष से पेपर के 3 पन्ने बाहर भेज दिए ,11 बजे परीक्षा शुरू हुई और 11:35 पर पेपर के लीक होने की सूचना सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ गई,दरअसल खालिद ने 3 पन्ने टिहरी की एक प्रोफ़ेसर नीलम को सॉल्व करने के लिए भेजे थे नीलम ने ही इसकी जानकारी बेरोजगार संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार को दी,बॉबी ने इस मामले को UKSSSC के अध्यक्ष जी.एस मर्तोलिया से साझा करने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया और बॉबी ने पेपर लीक की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।इसके साथ ही नक़ल माफिया हाकम सिंह और उसके साथी की भी गिरफ़्तारी हुई इनकी गिरफ़्तारी से पहले एक ऑडियो भी वायरल हुआ जिसमें पंकज खत्री नाम के आरोपी ने एक युवा से पटवारी भर्ती में 15 लाख देने की बात कही।
पढ़ें यह खबर: Baal Mithai – अल्मोड़ा से शुरू हुई वो मिठास, जो पूरे भारत में फैली”
कार्यवाही :
पेपर लीक के आरोपी खालिद और उसकी बहन गिरफ़्तार हो चुके हैं और पेपर सॉल्व करने वाली प्रोफ़ेसर नीलम को भी निलंबित किया जा चुका है,22 सितम्बर को बड़ी संख्या में उत्तराखंड बेरोजगार संघ और स्वाभिमान मोर्चा के बैनर तले छात्र परेड ग्राउंड पहुंचे और पेपर लीक के ख़िलाफ़ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और तब से आज 28 सितम्बर को प्रदेश भर के युवा दिन रात अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।
पढ़ें यह खबर: उत्तराखंड पेपर लीक: अब हाकम को नहीं मिलेगी राहत, नए सख्त कानून में फंसा
सरकार का पक्ष :
उत्तराखंड सरकार की नक़ल विरोधी कानून की पूरे देश में किरकरी हो रही है और इसी को देखते हुए सरकार ने मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया लेकिन युवाओं की मांग है कि इस पूरे मामले की सीबीआई जांच हो जिससे पूरी सच्चाई सामने आ सके,छात्रों के धरना प्रदर्शन में 26 सितम्बर को देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल और देहरादून के कफ़्तान अजय सिंह भी छात्रों के बीच पहुंचें लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे,अब इस आंदोलन ने पूरे प्रदेश में व्यापक रूप ले लिया है,हल्द्वानी में कुछ छात्र बीते 4 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं और आगामी 30 सितम्बर को बड़ी संख्या में युवाओं का आह्वान कर रहे हैं।
पढ़ें यह खबर: Anissa Ranghar अनिशा रांगड़ और सोनी कोठियाल का नया गीत मचा रहा धमाल, देखिए वीडियो।
युवाओं की मांग :
पेपर लीक के मामले में छात्रों की मांग है कि इस परीक्षा को निरस्त किया जाए और पुनः पारदर्शी रूप से परीक्षा कराई जाए और इस मामले की सीबीआई जांच हो,देहरादून परेड ग्राउंड में युवा दिन रात अपनी मांगों के लिए डटे हुए हैं सरकार की सद्बुद्धि के लिए दुर्गा चालीसा ,हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जा रहा है,बीते दिन तो आंदोलन के समर्थन में पहुंची एक महिला पर देवी भी प्रकट हो गई और छात्रों को विजयी भवः का आशीर्वाद भी दे गई।वहीँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छात्रों के आंदोलन को नक़ल जिहादी और राजनैतिक षड्यंत्र जैसे बयान दे रहे हैं।







