उत्तराखंड में डीजे गीतों का अपना ही जलवा है ऊपर से अगर उसमें पहाड़ी बैंड का तड़का लग जाए तो ये गीत दर्शकों की पसंद बन जाता है,हाल ही में मोहन बिष्ट का नया गीत पेंदु शराब (Pendu Sharab ) रिलीज़ हुआ जो अब दर्शकों की पसंद बन रहा है,मोहन बिष्ट के नाम कई सुपरहिट गीत शामिल हैं जिनमें बोल बामणि ,लाल शूट वाली,बेबी सोना जैसे गीत शामिल हैं।
पढ़ें यह खबर: Traas Garhwali Song – शानदार अभिनय और गीत ने दर्शकों को किया सोचने पर मजबूर।
Maa Jwalpa Music के बैनर तले नया म्यूजिक वीडियो ‘पेंदु शराब ‘ रिलीज़ हुआ है,मोहन बिष्ट के स्वरों से सजा ये गीत पहाड़ी बैंड बाजा की धुन पर तैयार किया गया है जिसमें दिलीप अंजवाल ने अपना कमाल दिखाया है,वीडियो में थुनाली सजवाण और नीलम सुयाल मुख्य भूमिका में हैं,मैडी और लक्ष्य ने सहकलाकार की भूमिका निभाई है।
पढ़ें यह खबर : फिल्म समीक्षा : गढ़वाली फिल्म ‘बौल्या काका’ Bolya kaka रूढ़िवादी सोच पर एक गहरी चोट।
मोहन बिष्ट के गीतों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं और हर बार मोहन अपने गीतों से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं,इस बार शादियों के सीजन में ‘पेंदु शराब ‘गीत डीजे पर खूब धमाल मचाने वाला है,पहाड़ी बैंड की धुन जब डीजे पर बजेगी तो श्रोताओं के खुद ही पैर थिरक जाएंगे।वीडियो का निर्देशन शुभम आर्य,फिल्मांकन नवी बर्थवाल एवं अजय चौहान ने किया है।
पढ़ें यह खबर : Anissa Ranghar अनिशा रांगड़ और सोनी कोठियाल का नया गीत मचा रहा धमाल, देखिए वीडियो।
अगर आप भी डीजे गीतों को पसंद करते हैं तो इस बार डीजे में मोहन बिष्ट का पेंदु शराब एक बार जरूर चलाएं,शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है तो इसका भी ख़याल जरूर रखें और गीत का भरपूर आनंद लें।
यहाँ देखिए वीडियो :
उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ से यूट्यूब पर जुड़िए।







