जब भी उत्तराखंड के गीत संगीत की बात आती है तो उसमें एक ठहराव नज़र आता है,पिछले कई सालों से पहाड़ का संगीत भी मॉडर्न हो चला है,हर किसी को ट्रेंडिंग चार्ट पर रहना है और उसी हिसाब से गीतों का निर्माण हो रहा है फिर भले ही गीत का किसी से कोई लेना-देना भी ना हो,इसमें दोषी सिर्फ गीतकार और गायक ही नहीं है बल्कि श्रोता भी हैं जिनका स्वाद भी कॉकटेल जैसा मिक्स हो गया है बस आनंद लेने से मतलब है फिर अंदर कुछ भी भरा हो,फ़िलहाल एक ऐसे गीत (Fyoli Si Mukhdi )के बारे में आपको बताते हैं जिसे क्यों सुना जाना चाहिए उसी पर विस्तार से बताएंगे।
Hilly UK Music के बैनर तले नया म्यूजिक वीडियो ‘फ्योंली सी मुखड़ी ‘ रिलीज़ हुआ है,जिसे अमन उनियाल ने लिखा है और इसमें अमन के साथ बबली उनियाल सकलानी ने स्वर दिए हैं,अमन ने ही इस गीत का संगीत भी तैयार किया है,इस गीत से जुड़े का कलाकारों की आप लिस्ट देखेंगे तो पाएंगे कि इसमें अधिकांश युवा ही हैं जिन्होंने चाहे अभिनय हो,संगीत हो,गायन हो या निर्देशन हो उसमें अपना योगदान दिया है।
पढ़ें यह खबर : Surkanda Devi: माँ सुरकंडा देवी के दिव्य रूप को फिल्म में देखेंगे दर्शक, पोस्टर और प्रोमो लॉन्च।
अमन उनियाल और बबली उनियाल सकलानी दोनों भाई बहनों की जोड़ी ने बहुत ही खूबसूरती से इस गीत को गाया है,अगर आपने गीत सुना होगा या अब सुनेंगे तो उनके सुरों की मिठास का अनुभव जरूर करेंगे,अमन अपने संगीत को लेकर कई सारे प्रयोग करते हैं उन्होंने कई हिंदी गीतों को गढ़वाली में रूपांतरण किया है इसकी झलकियां आप उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देख सकते हैं ,Fyoli Si Mukhdi एक खूबसूरत लव सॉन्ग है और इसमें लव बर्ड्स का किरदार सचिन बिष्ट और कविता उपाध्याय ने निभाया है।
पढ़ें यह खबर: Kavisha Jewellers Robbery Case : लाखों का माल लेकर लड़की फरार,पुलिस मना रही त्यौहार।
वीडियो का फिल्मांकन राजू गैरा,निर्देशन एवं कोरियोग्राफी विशांत टम्टा ने किया है,युवाओं की टोली ने इस गीत पर भरपूर मेहनत की है बिना किसी लोक दिखावे के सुंदरता से अपनी परम्पराओं में रहकर एक खूबसूरत गीत दर्शकों तक पहुँचाया है ,आप भी इस गीत का आनंद लें और अच्छा लगे तो अपनी प्रतिक्रिया पूरी टीम तक जरूर पहुंचाएं।
यहाँ देखिए वीडियो :
उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।






