सीमा पंगरियाल का नया गीत ‘दुरंगी माया ‘गायिकी और अभिनय का बेहतरीन तालमेल,देखें पूरा वीडियो।

0
697

उत्तराखंड के गीत संगीत में हर तरीके के गीत बनते हैं पारम्परिक धुनों के साथ जब गीत में मन के भाव छलकते हैं तो ये आम जनमानस के दिलों में गहरी छाप छोड़ जाते हैं,उत्तराखंडी श्रोताओं के दिलों में लम्बे अरसे से सीमा पंगरियाल ने अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है,उनकी आवाज में पारम्परिक गीत और भी खिलकर सामने आते हैं,सीमा का हाल ही में एक नया गीत दुरंगी माया (Durangi Maya) रिलीज़ हुआ है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

पढ़ें यह खबर : CWC25:चैम्पियन बनने के बाद टीम इण्डिया पर खूब हुई धनवर्षा,ICC से ज्यादा BCCI मेहरबान।

सीमा पंगरियाल ऑफिसियल चैनल से नया म्यूजिक वीडियो ‘दुरंगी माया ‘ रिलीज़ होते ही दर्शकों का दिल जीत रहा है,गीत को सीमा पंगरियाल और धनी शाह ने लिखा है और इसे संगीत से राकेश भट्ट और पवन गुसाईं ने सजाया है,वीडियो में शिवानी भंडारी और थुनाली सजवाण मुख्य भूमिका में हैं,विजय लक्ष्मी रतूड़ी ने सहकलाकार की भूमिका निभाई है,वीडियो का फिल्मांकन एवं निर्देशन नवी बर्थवाल ने किया है।

पढ़ें यह खबर : Fyoli Si Mukhdi -युवाओं की टोली ने बनाया खूबसूरत गीत,देखेंगे तो दिल खुश हो जाएगा।

दुरंगी माया दो प्रेमियों की कहानी है जहाँ एक तरफ अटूट प्रेम और विश्वास है तो वहीँ दूसरी तरफ बस दिखावा और इसे बहुत ही खूबसूरत शब्दों से सीमा पंगरियाल और धनी शाह ने पिरोया है,वीडियो में शिवानी भंडारी ने अपने अभिनय से जान डाल दी ,शिवानी के अभिनय से आप भली भांति परिचित हैं,हर किरदार को बखूबी स्क्रीन पर उकेरती हैं और एक सेकंड में ही अलग-अलग भाव में ढलना उन्हें एक उत्कृष्ट अभिनेत्री बनाता है,लेकिन आश्चर्य तब हुआ जब निर्देशक ने थुनाली सजवाण को ऐसी भूमिका दी जो उनके असल किरदार से कोसों दूर है,थुनाली अक्सर अपनी कॉमेडी को लेकर सोशल मीडिया में जाने जाते हैं,लेकिन इस वीडियो में उनकी भूमिका बिल्कुल ही अलग है।

पढ़ें यह खबर: Surkanda Devi: माँ सुरकंडा देवी के दिव्य रूप को फिल्म में देखेंगे दर्शक, पोस्टर और प्रोमो लॉन्च।

दर्शक इस वीडियो को देखकर काफ़ी भावात्मक हो रहे हैं,सीमा पंगरियाल की गायिकी और कलाकारों के अभिनय ने इसे बहुत ही शानदार बनाया है,अगर आपने अभी तक वीडियो नहीं देखा तो जरूर देखें और इस दुनिया के दुरंगे रंग आपको इस वीडियो के माध्यम से देखने को मिल जाएंगे।

यहाँ देखिए वीडियो : 

उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।