उत्तराखंड गीत संगीत में रोजाना कई गीत रिलीज़ होते हैं जिन्हें श्रोता खूब पसंद करते हैं,गीत रचना अगर शानदार हो तो उसे श्रोता लम्बे समय तक याद रखते हैं,डिजिटल युग में अब पहाड़ी संगीत पूरी दुनिया तक पहुँच गया है,हाल ही में एक नया म्यूजिक वीडियो ‘प्यारी मुखड़ी ‘ (Pyari Mukhdi ) रिलीज़ हुआ है जिसका शीर्षक देखकर ही आप समझ गए होंगे कि गीत किस पर आधारित है,तो चलिए इसी के बारे में थोड़ा विस्तार से आपको बताते हैं।
पढ़ें यह खबर : Note Hajara – पारम्परिक गीत को मिला मॉडर्न अंदाज,स्वाति भट्ट का एक और धमाका।
Indu Prakash Uniyal Official से नया म्यूजिक वीडियो ‘प्यारी मुखड़ी’ बीते दिनों रिलीज़ हुआ था जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं,गीत को इंदु प्रकाश उनियाल ने आवाज दी है,गीत को गौरव सोनी ने लिखा है और उन्होंने ही इसका संगीत भी तैयार किया है,वीडियो में प्रशांत गगोड़िया और रूचि रावत मुख्य भूमिका में हैं,विकास उनियाल का फिल्मांकन,सतीश आर्य की कोरियोग्राफी,अरुण फरासी का निर्देशन वीडियो में रहा है।
पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड स्थापना रजत जयंती-पीएम मोदी फ़िर बोले दाना सयाणों,जानिए ख़ास बातें।
प्यारी मुखड़ी गीत की अगर बात करें तो ये एक बहुत ही खूबसूरत गीत है जिसे गौरव सोनी ने ठेठ पहाड़ी शब्दों में लिखा है,और इंदु प्रकाश उनियाल की गायिकी ने उसे और भी शानदार बनाया है,गीत की कुछ पंक्तियाँ जो बहुत ही आकर्षक हैं उन्हीं में से एक है ”मन नि भरेंदु तेरी मुखड़ी देखि,जन बुड़ेन्दा कु जाडू नि जांदू घाम सेकि’ तो आप समझ सकते हैं कि गौरव की लेखनी में काफी गहराई है।
पढ़ें यह खबर: Fyoli Si Mukhdi -युवाओं की टोली ने बनाया खूबसूरत गीत,देखेंगे तो दिल खुश हो जाएगा।
प्रशांत और रूचि ने अपने अभिनय से इस गीत को और भी खूबसूरत बना दिया,दोनों ही लम्बे अरसे से दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं,विकास उनियाल के शानदार फ्रेम,सतीश आर्य की कोरियोग्राफी,और अरुण फरासी का निर्देशन वाकई काबिलेतारीफ़ है,अगर आपने अभी तक इस खूबसूरत गीत को नहीं देखा है तो जरूर देखें और अपनी राय भी जरूर भेजें।
यहाँ देखिए वीडियो :
उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत से जुडी सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।






