Cheli Ganga :रील्स की दुनिया से कोसों दूर एक खूबसूरत वीडियो गीत,देखें जरूर।

0

उत्तराखंड के गीत संगीत में काफी विविधताएं हैं,गढ़वाल ,कुमाऊं या जौनसार हर क्षेत्र में लोकसंगीत घुला हुआ है,एक तरफ जहाँ गढ़वाल और जौनसार के संगीत में थोड़ा अब आधुनिकपन ज्यादा देखने को मिलता है वहीं कुमाऊं के संगीत में अभी भी पारम्परिक अंदाज जीवित है,अगर आप उत्तराखंड के सभी क्षेत्रों के गीतों को सुनते होंगे तो ये अनुभव आपने भी किया ही होगा,फ़िलहाल एक खूबसूरत गीत ‘चेली गंगा ‘(Cheli Ganga )रिलीज़ हुआ है आज उसी के बारे में आपको थोड़ा विस्तार से बताते हैं।

पढ़ें यह खबर : Banithani Chamkani :स्वाति भट्ट की गायिकी ने मचाया धमाल, ज़रा ये वीडियो देखिए।

Gaura Music Production के बैनर तले नया म्यूजिक वीडियो ‘चेली गंगा ‘ बीते दिन रिलीज़ हुआ।सुनील नाथ गोस्वामी के लिखे इस गीत को ललित गित्यार और ममता आर्य ने आवाज दी है।गीत का संगीत ललित गित्यार ने ही तैयार किया है,वीडियो में अक्षय नयाल और आरती टम्टा मुख्य भूमिका में हैं,वीडियो का फिल्मांकन और संपादन दीपक रावत ने किया है और निर्देशन दीपक शर्मा एवं नरेश खत्री ने नृत्य निर्देशन (कोरियोग्राफी ) की है।

पढ़ें यह खबर: Raanso Mandaan : नीलम चंदोला की आवाज में एक खूबसूरत गीत रिलीज़,देखिए वीडियो।

‘चेली गंगा’ गीत को बहुत ही खूबसूरती से सुनीलनाथ गोस्वामी ने लिखा है और इतना ही मधुर इसे ललित और ममता ने गाया है,वीडियो की शुरुआत में एक बुजुर्ग दम्पति को दर्शाया गया है जो अपने बीते दिनों की याद में खो जाते हैं,गीत जितना कर्णप्रिय है इसका फिल्मांकन भी उसी तरीके से शानदार किया गया है,अक्षय और आरती की जोड़ी स्क्रीन पर काफी खूबसूरत नजर आ रही है।

पढ़ें यह खबर : Pyari Mukhdi : प्रशांत और रूचि के अभिनय ने जीता दर्शकों का दिल,देखें ये वीडियो।

वीडियो में दर्शाया गया है कि दोनों ही कभी स्कूल में साथ पढ़ते थे और आज युवक अपना रोजगार कर रहा है और एक छोटी सी दुकान चला रहा है,उसी दौरान युवती का भी उसकी दुकान पर आना जाना होता है और यही भेंटघाट जिंदगी भर के साथ में बदल जाती है,अगर रील्स और ट्रेंडिंग का चक्कर ना हो तो ये गीत काफी खूबसूरत है जिसे अधिक श्रोताओं तक पहुंचना चाहिए।

पढ़ें यह खबर : Fyoli Si Mukhdi -युवाओं की टोली ने बनाया खूबसूरत गीत,देखेंगे तो दिल खुश हो जाएगा।

पूरी टीम को इस खूबसूरत गीत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।अगर आपने अभी तक नहीं देखा है तो जरूर देखें और गीत आपको कैसा लगा हमें भी जरूर बताएं।

यहाँ देखिए वीडियो : 

उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version