Attitude -कुमाउनी वीडियो में झारखंड के लड़के ने दिखाया कमाल,देखें पूरा वीडियो।

0

उत्तराखंड के संगीत में कई रंग रचे बसे हैं,लोक संगीत और आधुनिक संगीत का मेल पहाड़ के संगीत को वैश्विक स्तर तक पहुंचा रहा है।सुदूर गावों से लेकर दुनिया के अंतिम छोर तक पहाड़ी संगीत को सुना और पसंद किया जा रहा है,हर कलाकार अपने स्तर से इसके लिए प्रयासरत है,हाल ही में एक नया म्यूजिक वीडियो ‘Attitude’ रिलीज़ हुआ जो मॉडर्न म्यूजिक और मॉडर्न थीम के साथ दर्शकों का दिल जीत रहा है।

पढ़ें यह खबर : Cheli Ganga :रील्स की दुनिया से कोसों दूर एक खूबसूरत वीडियो गीत,देखें जरूर।

Hilly Uk Music के बैनर तले नया म्यूजिक वीडियो ‘Attitude ‘ रिलीज़ हुआ है,गीत को डीके आर्य ने लिखा और गाया है,शैलेन्द्र शैलू ने इसका संगीत तैयार किया है,वीडियो में उत्तम और किरन (किवी) मुख्य भूमिका में हैं,वीडियो का फिल्मांकन एवं संपादन अंशु बरैक ने किया है,निर्देशन और कोरियोग्राफी उत्तम ने ही की है।वीडियो और गीत दर्शकों का दिल जीत रहा है।

पढ़ें यह खबर : Banithani Chamkani :स्वाति भट्ट की गायिकी ने मचाया धमाल, ज़रा ये वीडियो देखिए।

वीडियो की ख़ास बात ये है कि मुख्य नायक की भूमिका निभाने वाले उत्तम झारखण्ड रांची के रहने वाले हैं और पहाड़ी वीडियो में उन्होंने जबरदस्त अभिनय किया है,उनके डांस मूव्स देखकर ऐसा प्रतीत नहीं होता कि वो इस भाषा और पहाड़ी संस्कृति को जानते पहचानते ना हों,उत्तम और किरन की जोड़ी ने मॉडर्न अंदाज भी दिखाया तो वहीं पारम्परिक अंदाज से भी दर्शकों का दिल जीत लिया।

पढ़ें यह खबर : Note Hajara – पारम्परिक गीत को मिला मॉडर्न अंदाज,स्वाति भट्ट का एक और धमाका।

वीडियो का फिल्मांकन काफी खूबसूरत लोकेशन पर किया गया है,डीके आर्य की आवाज में श्रोता एक बार फिर झूमने पर मजबूर हो गए हैं,अगर आप भी थोड़ा नाच गाने के शौक़ीन हैं तो ये वीडियो जरूर देखें।

यहाँ देखिए वीडियो : 

उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।

 

Exit mobile version