सोशल मीडिया पर अक्सर कई सारी चीजें वायरल हो जाती हैं जिनमें से कई का सर पैर भी नहीं होता तो वहीँ कई बार कुछ अच्छा भी वायरल हो जाता है,ऐसा ही कुछ इन दिनों उत्तराखंड की प्रसिद्ध जागर गायिका पम्मी नवल के जागर ‘द्रौपदी स्वयंवर’ के साथ देखने को मिल रहा है,अचानक से वायरल हुए इस जागर ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है अब पहाड़ की लड़कियों को सरकारी नौकरी और देहरादून में जमीन,मकान के साथ ही ऐसा वर चाहिए जो धनुर्विधा में भी परिपूर्ण हो।
पढ़ें यह खबर: Attitude -कुमाउनी वीडियो में झारखंड के लड़के ने दिखाया कमाल,देखें पूरा वीडियो।
रज्जी फिल्म्स के बैनर तले अप्रैल 2023 में पम्मी नवल की आवाज में रिकॉर्ड ये जागर ‘द्रौपदी स्वयंवर ‘ रिलीज़ हुआ था,इस गीत की रचना पम्मी नवल के द्वारा ही की गई और इसे संगीत से राकेश भट्ट ने सजाया है,द्रौपदी स्वयंवर की पूरी कथा इस जागर के माध्यम से बताई गई है जिसमें द्रौपदी अपनी पिता राजा द्रौपद से अपने मनचाहे वर की विशेषता बताती हैं,जो वीरों में वीर हो ,धनुर्विधा में निपुण हो,जो तेल की कढ़ाई में देखकर ऊपर घूमती हुई मछली का नेत्र भेद सके,और ऐसे ही कई सारे गुणवान पुरुष से ही द्रौपदी का स्वयंवर होगा।
पढ़ें यह खबर: Raanso Mandaan : नीलम चंदोला की आवाज में एक खूबसूरत गीत रिलीज़,देखिए वीडियो।
जब 2023 में ये जागर रिलीज़ हुआ था तो दर्शकों ने इस ओर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और इसे एक द्रौपदी स्वंयवर की कथा के अनुसार ही लिया लेकिन सोशल मीडिया ने इस जागर की तरफ सबका ध्यान अब खींचा,इस जागर की धुन पर अब तक 12 हजार से भी अधिक यूजर्स रील बना चुके हैं और हर दिन सैकड़ों रील इसपर बन रही हैं,श्रोता ढूंढ-ढूंढकर इस गीत के वीडियो पर पहुँच रहे हैं और एक ही कॉमेंट ‘कौन कौन इंस्टा से आया ‘ से गाने को वायरल बना दिया है।
पढ़ें यह खबर: Banithani Chamkani :स्वाति भट्ट की गायिकी ने मचाया धमाल, ज़रा ये वीडियो देखिए।
इस गीत के वायरल होने से मजाकिया तौर पर युवा असमंजस में पड़ गए हैं एक तो पहाड़ में पहले ही सरकारी नौकरी और शहरों में जमीन,मकान का ट्रेंड चल रहा है और अब युवतियों की मांग और बढ़ गई है कि अब उन्हें धनुर्धारी वर भी चाहिए,मजाक ही सही लेकिन श्रोताओं तक एक बेहद ही खूबसूरत रचना पहुँच रही है और सोशल मीडिया से लेकर डीजे पर इस जागर की खूब डिमांड हो रही है।पम्मी नवल के इससे पहले भी पंडों की पंचकेदार यात्रा,मेरा स्वामी लगोंदा बाडुली जैसे गीत चर्चाओं में रहे हैं।
पढ़ें यह खबर: सीमा पंगरियाल का नया गीत ‘दुरंगी माया ‘गायिकी और अभिनय का बेहतरीन तालमेल,देखें पूरा वीडियो।
अगर आपने भी अभी तक सोशल मीडिया पर ही इस जागर को सुना है तो रज्जी फिल्मस ने इसे एक बेहतरीन वीडियो के रूप में प्रस्तुत किया है उसे जरूर देखें।इस जागर से जुड़े सभी सदस्यों को ढेर सारी बधाई।
पढ़ें यह खबर: Cheli Ganga :रील्स की दुनिया से कोसों दूर एक खूबसूरत वीडियो गीत,देखें जरूर।
यहाँ देखिए वीडियो :
उत्त्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।






