Uttrakhand News: अल्मोड़ा और रुड़की में वायरल फीवर से अबतक 9 लोगो की मौत

0
140

 

Uttrakhand News: अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक और हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में वायरल फीवर से हुई मौतों पर शासन ने गंभीर रुख अपनाया है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दोनों जिलों के सीएमओ को जांच के निर्देश दिए हैं।

धौलादेवी ब्लॉक में पिछले पंद्रह दिनों से रहस्यमय बुखार का कहर जारी है, जिससे अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, रुड़की में भी वायरल फीवर के चलते तीन लोगों की जान गई है। लगातार बढ़ते मामलों से स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, वायरल फीवर के मरीजों में प्लेटलेट्स तेजी से गिर रहे हैं, जिससे उनकी हालत गंभीर हो रही है। स्वास्थ्य सचिव ने अल्मोड़ा के सीएमओ को तत्काल प्रभाव से धौलादेवी ब्लॉक में स्वास्थ्य टीम भेजने, मरीजों के सैंपल लेने और जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

ये भी पड़े : हरिद्वार में अवैध पटाखों का बड़ा खुलासा, घर निकला गोदाम!

सचिव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर जाकर इलाज करने और संभावित संक्रमण के कारणों की जांच करनी होगी। इसी के साथ, सीएमओ हरिद्वार को भी रुड़की में वायरल फीवर से हुई मौतों की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
प्रशासन की इस सख्ती के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द ही चिकित्सा सेवाओं में सुधार होगा और बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकेगा।