देहरादून की होनहार छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- ‘आई लव यू मम्मी पापा’

0
63

देहरादून – चंद्रबनी क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां 30 वर्षीय रिया कुमारी थापा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें रिया ने लिखा, “आई लव यू मम्मी पापा, पढ़ाई में सफलता नहीं मिलने पर मैंने यह कदम उठाया है।”

“मैत वाली दिसा” में छलका मायके का दर्द, नंदा-शिव की लोककथा को मिला संगीतमय रूप

बताया जा रहा है कि रिया पढ़ाई में बेहद मेधावी छात्रा थी। उसने राममोहन राय इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज टॉप किया था। वह दो बार नीट परीक्षा दे चुकी थी और आगामी री-नीट परीक्षा की तैयारी में जुटी हुई थी। परिजनों और परिचितों के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से परीक्षा को लेकर तनाव में थी और देर रात तक पढ़ाई करती थी।  रिया अपने माता-पिता के साथ रहती थी और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई, परीक्षा फीस और किताबों का खर्च भी स्वयं उठाती थी। उसके पिता कारगिल युद्ध के दौरान देश की सेवा कर चुके हैं, जबकि मां गृहिणी हैं।

हार्दिक फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म ‘मिशन देवभूमि’

मंगलवार को जब रिया के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा खोला। अंदर रिया फंदे से लटकी मिली। सूचना मिलने पर पटेल नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

खेतों में उतरे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेती-किसानी से जुड़ाव का दिया संदेश

रिया की मौत से परिवार, परिचितों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उसकी मेहनत, लगन और शैक्षणिक उपलब्धियों को याद कर लोग इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं।