हरिद्वार-ऋषिकेश को लेकर हरियाणवी यूट्यूबर का विवादित बयान वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

0
67
A controversial statement by a Haryanvi YouTuber about Haridwar and Rishikesh has gone viral, sparking a debate on social media.

देहरादून/हरिद्वार: सोशल मीडिया पर इन दिनों हरियाणवी यूट्यूबर हर्ष छिकारा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने हरिद्वार और ऋषिकेश को लेकर विवादित बयान दिया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

वायरल वीडियो में हर्ष छिकारा कहते नजर आ रहे हैं कि “हरिद्वार और ऋषिकेश को हरियाणा का आदमी चलाता है। इनके चूल्हे हम चलाते हैं। अगर एक साल तक हरियाणा के लोगों का वहां जाना बंद हो जाए तो ये लोग भूखे मर जाएंगे।” उनके इस बयान को लेकर उत्तराखंड के लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

‘आस्था का केंद्र, मनोरंजन स्थल नहीं’ – केदारनाथ में अशोभनीय रील्स पर संत समाज नाराज

यूट्यूबर ने वीडियो में आगे दावा किया कि हरियाणा के लोग भले ही शोर-शराबा करें, लेकिन “हरियाणा का कोई भी लड़का 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ नहीं करेगा।” उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में हरियाणा के दो युवकों के साथ मारपीट की गई, उन्हें निर्वस्त्र कर पीटा गया और उनकी नई गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया। हर्ष छिकारा ने यह भी कहा कि इससे पहले हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में भी हरियाणा के युवकों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वीडियो में उन्होंने दावा किया कि कथित छेड़छाड़ मामले में बच्ची की मां ने खुद बयान दिया है कि कोई छेड़छाड़ नहीं हुई थी और केवल बहस के बाद विवाद बढ़ गया।

वीडियो यहां देखें

https://www.facebook.com/reel/2396616844148634

“उत्तराखंडियत की ओर” कार्यक्रम को मिला अपार जनसमर्थन, हरीश रावत बोले- यह मेरे लिए अविस्मरणीय पल

उन्होंने पुलिस प्रशासन के शुरुआती बयान का हवाला देते हुए कहा कि मामले को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा पर आधारित नया वीडियो गीत “झंवरी” हुआ रिलीज

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग हर्ष छिकारा के बयान का समर्थन कर रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग इसे उत्तराखंड और यहां के लोगों का अपमान बता रहे हैं। कई यूजर्स ने इस तरह के बयानों को समाज में क्षेत्रीय तनाव बढ़ाने वाला बताया है।

फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।