“गढ़वाली सिनेमा में नया धमाका! अशोक चौहान की फिल्म “भग्यान” का ट्रेलर हुआ रिलीज

0
141
A New Sensation in Garhwali Cinema! Trailer for Ashok Chauhan's Film "Bhagyan" Released

उत्तराखंडी सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक अशोक चौहान और निर्माता संजय चमोली , कार्यकारी निर्मात्री कुसुम चमोली की नई गढ़वाली फिल्म “भग्यान” का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर फिल्म की चर्चा तेज हो गई है।

फिल्म में उत्तराखंड की संस्कृति, पहाड़ की खूबसूरती और पिता पुत्री के रिश्तों की भावनात्मक कहानी को दमदार अंदाज में दिखाया गया है। ट्रेलर में शानदार लोकेशन, भावुक संवाद और बेहतरीन संगीत दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। खास बात यह है कि फिल्म में पारंपरिक गढ़वाली रंग के साथ आधुनिक प्रस्तुति भी देखने को मिल रही है।

यह भी देखें –

फिल्म में अशोक चौहान, रेखा बधानी, राजेश मालगुड़ी, पूनम सकलानी और संजय सिलोड़ी, साक्षी काला,प्राशांत गगोड़िया, रूचि रावत, राजेश जोशी, राकेश गौड़,रीता, भण्डारी, सतेश्वरी भट्ट, इंदु भट्ट, रीता शर्मा जैसे कई अन्य कलाकार नजर आएंगे। कलाकारों की लंबी और मजबूत टीम फिल्म को और खास बना रही है।

फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी संजय कुमोला, विजय कलूरा व सुमित गुसाईं ने संभाली है। वहीं गीतों को प्रसिद्ध लोकगायक गढ़ रत्न श्री नरेन्द्र सिंह नेगी, प्रीतम भरतवाण,ओम बधानी, पदम गुसाईं , मीना राणा, प्रतिक्षा बमराडा, लेखराज भंडारी,शिवानी नेगी, रेणुबाला और गीतकार, प्रीतम भरतवाण,पदम गुसाईं, विजय कलूरा, धर्मेश सागर ने लिखा है। ट्रेलर में सुनाई देने वाले गीत पहले से ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। फिल्म में DOP विजय राठोर, कैमरा/ड्रान अरूण फरासी, मेकअप विकेश बाबू और संकलन रोमियो राइडर(Rahul) ने किया है।

निर्देशक Ashokk Chauhan ने बताया कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का प्रयास भी है। ट्रेलर देखने के बाद दर्शक अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है और लगातार व्यूज बटोर रहा है।

फिल्म का ट्रेलर यहां देखें –