जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले CJP Cockroch Janta Pary संस्थापक का विवादित वीडियो वायरल, समर्थकों से की अजीब अपील‘ थाली और चम्मच लेकर पहुंचो’ वाले बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दीपके प्रदर्शन में शामिल होने वाले समर्थकों से अनोखे अंदाज में अपील करते नजर आ रहे हैं।
भ्रष्टाचार पर सख्त रुख: पूर्व डीएम कर्मेंद्र सिंह के खिलाफ मेजर पनिशमेंट की सिफारिश
वायरल वीडियो में अभिजीत दीपके कथित तौर पर कहते दिखाई दे रहे हैं कि जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने वाले सभी “कॉकरोच” अपने साथ थाली और चम्मच लेकर आएं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
वीडियो सामने आने के बाद समर्थकों और विरोधियों के बीच बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे आंदोलन का प्रतीकात्मक हिस्सा बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे राजनीतिक स्टंट करार दे रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो को बड़ी संख्या में शेयर किया जा रहा है।
“मैत वाली दिसा” में छलका मायके का दर्द, नंदा-शिव की लोककथा को मिला संगीतमय रूप
गौरतलब है कि CJP ने हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली और अन्य मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया था। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक जुटे और विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई गई। हालांकि, वायरल वीडियो को लेकर पार्टी की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, कई यूजर्स वीडियो की सत्यता और उसके संदर्भ को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में शंकराचार्य ने उठाए सवाल,संतों की निष्पक्ष समिति बनाने की मांग
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोशल मीडिया के दौर में ऐसे वीडियो किसी भी आंदोलन को चर्चा का विषय बना देते हैं। अब देखना होगा कि CJP और उसके संस्थापक इस वायरल वीडियो पर आगे क्या प्रतिक्रिया देते हैं।








