traditional maloo
अक्सर होता यह है की हम दिखावे व विकास के चलते अपने परम्परा व पौराणिक चीजों को भूल जाते है, जबकि यह पौराणिक चीजे आज के युग से कई गुना अच्छी व फलदायक है। अगर इसी दिखावे की भीड़ में एक नजर डालें तो आजकल शादी – ब्याह या किसी भी पार्टी में इस्तेमाल होने वाले डिस्पोजल जो प्लास्टिक या थर्माकोल से बने होते है जो कि कहीं न कहीं हमारे स्वास्थ के लिए हानिकारक होते है। पहले किसी भी तरह की पार्टी में हाथो से बने मालू या सागोन के पत्तो से बने बर्तन (पत्तल) इस्तेमाल किये जाते थे।
traditional maloo
दिल्ली में होगा उत्तराखंड लोकपर्व का आयोजन, दिखेगा उत्तराखंडी कलाकारों का जलवा
वैज्ञानिकों व चिकित्सकों का कहना है कि पर्यावरण व स्वास्थ्य के लिहाज से जहां थर्माकॉल हानिकारक है, वहीं मालू के पत्ते, फूल व छाल औषधीय गुणों से भरपूर हैं। मालू को हिंदी में लता काचनार कहा जाता है। मालू का (वैज्ञानिक नाम बाहुनिया वाहली) है। यह उत्तराखंड के साथ ही पंजाब, मध्यप्रदेश, सिक्किम, उत्तर प्रदेश में पाया जाता है। मालू सदाबहार पौधा है। इसके पत्तों से पत्तल, पूड़े व पूजा की सामग्री बनाई जाती है। साथ ही चारा पत्ती के रूप में भी उपयोग की जाती है। मालू का फूल भौंरों के शहद बनाने में सहायक होने के साथ ही औषधीय उपयोग में भी लाया जाता है। मालू के छाल से चटाई व सूखी लकड़ी ईंधन के रूप में काम आती है। छप्पर की छत बनाने में भी पत्तों का उपयोग किया जाता है। मालू के पौधे जल स्रोत व मृदा संरक्षण का काम करता है।
Karwa Chauth Special : करवाचौथ पर क्या कुछ है ख़ास, पढ़े ये रिपोर्ट
मालू का पौधा पारिस्थितिकीय संतुलन के साथ ही जल स्रोत व मृदा संरक्षण में अहम होता है। मालू के पत्तों के काढ़े से शरीर में बन रही गांठों की बीमारी दूर होती है। खांसी, जुकाम व पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए भी मालू के पत्तों का उपयोग किया जाता है। मालू उपयोग के बाद भी लाभकारी होता है। शादी-ब्याह में पत्तल, पूडों के उपयोग के बाद इनसे खाद बनाई जाती है। जबकि थर्माकॉल को नष्ट नहीं किया जा सकता है। मालू का पौधा जल तथा मृदा संरक्षण के लिए लाभकारी बताया जाता है। मालू हर प्रकार से उपयोगी है। मालू की सूखी लकड़ी ईंधन के काम आती है, इसकी छाल से चटाई आदि बनायी जाती है। इन पत्तलों में खाना खाने का एक अलग ही आनंद हुआ करता था। कई जगहों पर तो किसी शादी ब्याह से पहले से पत्तल दन्नू का निर्माण कार्य शुरु हो जाता था।
traditional maloo
जहां हम लोग इसके महत्व को भूलते जा रहे है वही दूसरी ओर पश्चिमी देशों में लोग स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो रहे हैं और वो लोग इसका प्रयोग पत्तल आदि के रूप में कर रहे हैं। जर्मनी में इससे बनी पत्तल को नेचुरल लीफ प्लेट के नाम से जाना जाता है और युवाओं में खूब रुचि देखने को मिल रही है। जहां हमने अपने इस पारम्परिक व्यवसाय को खत्म कर दिया वहीं जर्मनी में इसे लेकर एक बड़े व्यवसाय ने जन्म ले लिया है। वहा इससे निर्मित पत्तलों आदि का प्रयोग होटलों में भी किया जा रहा है। यह एक फैशन बन चुका है। यूरोप में बहुत से बड़े होटलों में इन पत्तलों का भारी मात्रा में आयात भी किया जाता है। उत्तराखण्ड में मालू की टांटी को आग में पकाकर खाया जाता है। मालू उत्तराखण्ड के अलावा पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, सिक्किम आदि में भी उपलब्ध होता है।
उत्तराखंड पर्यटन : दक्षिण भारत के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत हुए बद्री-केदार की यात्रा के लिए रवाना
मालू के पत्तो में एन्टीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। यदि पुराने समय की बात करे तो इसका प्रयोग बुखार, अतिसार व टॉनिक के रूप में उपयोग में लाया जाता था। इसमें लिपिड 23.26, प्रोटीन 24.59 और फाइबर 6.21 प्रतिशत तक होते है।


