बॉलीवुड की फिल्म ‘डर ‘ तो आप सभी लोग जानते ही होंगे जिसमें सनी देओल ,शाहरुख़ खान और जूही चावला ने साथ काम किया।एक तरफ जहां इस फिल्म से शाहरुख़ खान को एक बड़ी कामयाबी मिली वहीं सनी देओल और उनके बीच कहा सुनी होगयी। सनी देओल ने एक बार फिर से इस घटना को याद किया जब सनी से पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म के बाद 16 साल तक शाहरुख खान से बात नहीं की तो सनी ने कहा- ऐसा नहीं है कि मैंने बात नहीं की, लेकिन मैंने खुद को उन लोगों से दूर कर लिया। इसलिए हम कभी नहीं मिले तो बात करने की बात ही नहीं है।
भतीजे के जन्मदिन पर सलमान खान ने किया ये स्टंट, वीडियो वायरल
सनी ने आगे कहा- फिल्म में लोगों ने मुझे पसंद किया था। शाहरुख को भी पसंद किया गया। फिल्म के साथ मुझे बस इतनी समस्या थी कि मुझे नहीं पता था कि वे विलन को इतनी अहमियत देंगे। मैं फिल्मों में हमेशा खुले दिल से और लोगों पर भरोसा करके काम करता हूं। दुर्भाग्यवश ऐसे कई लोग और एक्टर्स हैं जो ऐसे काम नहीं करते। शायद वे ऐसे ही स्टारडम चाहते हैं। दरअसल उस समय सनी देओल बड़े स्टार थे इसलिए डायरेक्टर यश चोपड़ा ने उन्हें ये ऑफर दिया था कि वो राहुल मेहरा और सुनील मल्होत्रा में से एक किरदार को चुन लें। सनी पाजी को लगा कि उनके लिए सुनील मल्होत्रा का पॉजिटिव कैरेक्टर सही रहेगा। इसलिए उन्होंने ये किरदार चुना।

करीना-तैमूर को छोड़ सैफ किस एक्ट्रेस के साथ कर रहे हैं चीयर ! लोगो ने किये ये सवाल
इससे पहले भी एक इंटरव्यू के दौरान सनी ने खुलासा किया था कि, जब फिल्म ‘डर’ बनाई गई तो मुझे इस बारे में नहीं बताया गया था कि इस फिल्म में विलेन को हीरो से ज्यादा दमदार तरीके से पेश किया जाएगा। मैं अपनी फिल्मों के बारे में पहले ही निर्देशक से सारी बातें जान लेता हूं। लेकिन जब मुझे पता चला कि इस फिल्म का अंत कुछ ऐसा होना है तो मैं इस धोखे से हैरान रह गया था। मुझसे झूठ कहा गया था। यही वजह है कि मैंने उसके बाद कभी भी यशराज के साथ काम नहीं किया।
शगुन उनियाल का एक और सुरीला गीत ‘कौथिगेर मैना’ रिलीज

‘डर’ फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन में शाहरुख खान सनी देओल को चाकू मारने वाले थे। फिल्म की स्क्रिप्ट ही यही थी। इस सीन को लेकर सनी की यश चोपड़ा से काफी बहस हुई थी। उनका कहना था कि फिल्म में वो एक फिट कमांडो हैं ऐसे में उन्हें एक आम लड़का आकर चाकू मार देगा, तो फिर वो कमांडो किस काम के हैं। लेकिन डायरेक्टर ने कहा था तो सीन करना पड़ा। इस सीन को शूट करने के दौरान सनी इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने अपने पैंट की दोनों जेबें फाड़ दी थीं। इस घटना का जिक्र भी सनी देओल ने किया।



