Hrithik Roshan
बीते कई दिनों से संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ के लीड रोल की कास्टिंग को लेकर चर्चा चल रही है। अब इसके लिए ऋतिक रोशन का नाम सामने आ रहा है। भंसाली और ऋतिक रोशन ने साल 2010 में फिल्म ‘गुजारिश’ पर साथ काम किया था। अब दोनों नौ साल बाद फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ में साथ आ सकते हैं। शुरुआत में इसमे पहली बार सलमान खान को आलिया भट्ट के अपोजिट कास्ट किया गया था। लेकिन बजट और डेट्स की परेशानी के चलते यह फिलहाल अटक गई है।
ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करा कर अब वापस भारत लौट आए, पढ़ें रिपोर्ट
सलमान के प्रोजेक्ट से हटने के बाद उनके रिप्लेसमेंट पर काम जारी है और अब भंसाली के प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि फिल्म के लिए ऋतिक को अप्रोच किया गया है और उन्हें इसकी कहानी पसंद भी आ रही है। इस फिल्म के लिए पहले से ही शाहरुख खान, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के नाम भी चर्चा में हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म की अनाउंसमेंट कब और किस बड़े सितारे के साथ होती है।
Hrithik Roshan
Latest Updates Bigg Boss 13 : ‘बिग बॉस’ के फैन्स के लिए बड़ी खबर, पढ़े ये रिपोर्ट
वैसे ‘गुजारिश’ के कुछ साल बाद बीच में फिल्म ‘शुद्धि’ पर भी ऋतिक और भंसाली री-यूनियन करने वाले थे। इसमें करीना, वरुण धवन और आलिया भट्ट भी साथ थे। मगर वहां ऋतिक को डेट्स की समस्या सामने आई थी। ऐसे में ऋतिक के बजाय सलमान खान को बोर्ड पर लाया गया था। अमीष त्रिपाठी की उस किताब पर स्क्रीन प्ले लिखने का काम पीयूष मिश्रा से करवा लिया गया था। धर्मा प्रोडक्शन इस फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए भी तैयार था, पर बात नहीं बनी और यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।







