केदारनाथ का 3 साल नहीं बढ़ेगा हवाई किराया,पढ़ें यह रिपोर्ट
नागरिक उड्डयन विभाग केदारनाथ हवाई सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इस बार विभाग ने टेंडर अवधि तीन साल की रखी है। इस तरह इस बार तय किराया अगले तीन वर्ष तक जारी रहेगा।
यह भी देखें : बागी थ्री का नया पोस्टर हुआ रिलीज़, जानिए फिल्म के ट्रेलर की रिलीजिंग डेट
Kedarnath Helicopter Service
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (उकाडा) ने केदारनाथ और हेमकुंड साहिब धाम के लिए हेली सेवा देने को टेंडर जारी कर दस फरवरी तक आवेदन मांगे हैं।
यह भी देखें : देहरादून : करनपुर व कांवली क्षेत्र के लोग गन्दा पानी पीने को मजबूर ,पढ़ें रिपोर्ट
Kedarnath Helicopter Service
इसमें टेंडर तीन वर्ष के लिए होने की शर्त रखी है। इस तरह चयनित ऑपरेटर तीन साल सेवा प्रदान करेंगे, साथ ही टिकट भी अगले तीन साल के लिए तय हो जाएगा। टेंडर में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई ऑपरेटर आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर उपलब्ध नहीं कराता है, तो उस पर दो लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
यह भी देखें : अनुष्का शर्मा ने फिल्मों से लिया ब्रेक, ये बतायी वजह
Kedarnath Helicopter Service
विभाग ने पहले केदारनाथ की तर्ज पर बद्रीनाथ के लिए भी शटल सेवा प्रस्तावित की थी। लेकिन इस पर ऑपरेटर सहमत नहीं हुए। इससे विभाग ने अब बद्रीनाथ के लिए शटल सेवा का प्रस्ताव निरस्त कर दिया है। अब शटल सेवा सिर्फ केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए होगी। शेष धामों के लिए चार्टड सेवाएं ही चलेंगी।
यह भी देखें :


