अजय भारती के निर्देशन में “छलया सोभनी” गीत हुआ रिलीज़

1
1166

हिलीवूड न्यूज़। निर्देशक अजय भारती के निर्देशन में बना गीत “छलया सोभनी” 7 जून को यूट्यूब पर रिलीज़ हो चूका है। अजय भारती लगभग 20 साल से भी अधिक समय से उत्तराखंड इंडस्ट्री में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। उनके द्वारा निर्देशित गीत “छलया सोभनी” में अच्छा डायरेक्शन के साथ बेहतरीन कैमरा वर्क के बावजूद भी इस गीत में दर्शको ने कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दिखाई है।

रिलीज़ हुआ माहि सुरियाल का नया गीत “दिल तोड़ीग्ये भाग 2” कुछ इस तरह नजर आये नए लुक में

मंजीत डिमरियल ने इस गीत को गाया है तथा विकास भारद्वाज ने इसमें संगीत दिया है। भाना म्यूजिक के बैनर तले बने इस गीत में गंभीर चौहान और दिव्या नेगी ने अभिनय किया है। इन दोनों का अभिनय वीडियो में ठीक ठाक ही दिखाई दे रहा है। अगर हम लोकेशन की बात करें तो लोकेशन का इस गीत में भरपूर फायदा उठाया गया है और बहुत ही खूबसूरत लोकेशन को इस गीत में प्रयोग में लाया गया है।

‘दूर छा विदेश बाबा जी’ की अपार सफलता के बाद ‘छोड़ी मुलुक छों विदेश’, देखिये गढ़कुमाऊँ फिल्म की प्रस्तुति

वैसे तो इस गीत को रिलीज़ हुए 3 दिन हो चुके है अभी तक इस पर सिर्फ 2,607 व्यूज ही आ पाए हैं। यह गाना ऑडियंस की नजर से ज्यादा नहीं चल पा रहा है। कही न कही इस वीडियो के मार्केटिंग पार्ट में कमी नज़र आ रही है। अब देखना ये होगा ये वीडियो ऐसे ही चलता रहेगा या इसके व्यूज में कुछ बढ़ोतरी नज़र आएगी। यह तो समय आने पर ही पता लगेगा।

‘दूर छा विदेश बाबा जी’ की अपार सफलता के बाद ‘छोड़ी मुलुक छों विदेश’, देखिये गढ़कुमाऊँ फिल्म की प्रस्तुति

अशोक नेगी की रिपोर्ट

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here