आलिया फर्नीचरवाला बॉलीवुड में पहला कदम रखने जा रही है इस फिल्म के साथ

0
848

Alia Furniturewalla

सैफ अली खान जल्द ही फिल्म जवानी जानेमन में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह प्लेबॉय का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म से सैफ का पोस्टर रिलीज होने के बाद अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही आलिया फर्नीचरवाला का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

Cricket News : टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा के न खेलने पर कोहली के पास है बड़ा स्कोर बनाने का मौका

पोस्टर में आलिया काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। वह फिल्म में सैफ की बेटी का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने आलिया का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आलिया पूजा बेदी की बेटी हैं।

जवानी जानेमन का टीज़र रिलीज हो चुका है। फिल्म में सैफ के साथ आलिया और तब्बू अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। जवानी जानेमन को नितिन कक्कड़ डायरेक्ट कर रहे हैं। यह 31 जनवरी को रिलीज होगी।

Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा को माहिरा शर्मा ने मारा थप्पड़,आप भी देखिये वजह

Alia Furniturewalla

आलिया से पहले सैफ अली खान के फिल्म से दो पोस्ट रिलीज हो चुके हैं। एक पोस्टर में सैफ की शक्ल नहीं दिख रही है। वहीं दूसरे पोस्टर में वह शराब की बोतल हाथ में पकड़े नजर आ रहे हैं। साथ ही इस फिल्म का दर्शको को बेसब्री से इंतज़ार रहेगा क्यों कि सैफ अली खान एक नए लुक में नज़र आने वाले है।