Alia Ranbir : रात के अंधेरे में धर्मा ऑफिस से बाहर आते दिखे रणबीर और आलिया

0
719

Alia Ranbir आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अक्सर साथ में कहीं न कहीं नजर आ ही जाते हैं। इस बार आलिया और रणबीर करण जौहर की धर्मा प्रॉडक्शन के खार स्थित ऑफिस से बाहर निकलते दिखे। आलिया बेज़ कलर की लॉन्ग ड्रेस में खूबसूरत नजर आ रही थीं जबकि रणबीर टीशर्ट और ट्राउज़र में रणबीर कूल दिख रहे थे। बता दें कि पिछले दिनों ऊटी में थीं, जहां वह अपने पिता महेश भट्ट की फिल्म ‘सड़क 2’ के शूटिंग शेड्यूल में व्यस्त थीं। आलिया बहुत जल्द ‘करण जौहर’ की फिल्म ‘तख्त’ में नजर आनेवाली हैं, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। इनके अलावा इस फिल्म में विकी कौशल, करीना कपूर खान, जान्हवी कपूर, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। Alia Ranbir

Prasthanam Teaser : प्रस्थानम का टीज़र हुआ रिलीज़, संजय दत्त (बाबा) का इंटेंस लुक

आलिया और रणबीर पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आनेवाले हैं। दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ दिखेंगे। दोनों ने इस फिल्म की ज्यादातर सूटिंग बनारस में की है, जहां की कई तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं। बताया जा रहा है कि फिल्म में रणबीर सुपरहीरो वाले अवतार में नजर आएंगे। पिछले दिनों दोनों की न्यू यॉर्क की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई थीं, जब वे ऋषि कपूर से भी मिलने पहुंचे थे। बता दें कि ऋषि कपूर पिछले साल सितम्बर से ही न्यू यॉर्क में हैं और वहां कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। हालांकि, कहा जा रहा है कि अब वह स्वस्थ हो गए हैं और जल्द ही इंडिया लौट सकते हैं।

Amitabh Bachchan : अमिताभ बच्चन ने की कुछ ख़ास तस्वीरें शेयर, देखें रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here