नई दिल्ली: छात्र आंदोलन और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर सुर्खियों में रहे कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने का प्रस्ताव धमकियों के साथ दिया गया और कहा गया कि यदि वे पार्टी में शामिल हो जाएं तो उनके और उनके परिवार की ज़िंदगी बेहतर हो जाएगी। यह आरोप दीपके ने एक प्रेस वार्ता के दौरान लगाया।
अमरनाथ यात्रियों की बस गांदरबल में दुर्घटनाग्रस्त, 39 श्रद्धालु घायल
अभिजीत दीपके ने कहा कि उन्हें कथित तौर पर यह संदेश दिया गया कि “BJP जॉइन कर लो, वरना परिवार को परेशानी हो सकती है।” उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं मोदी जी और अमित शाह के पोते-पोतियों की उम्र का हूँ। अगर बच्चों को धमकाना पड़े तो ऐसी ताकत का क्या मतलब?”
‘यूनिफॉर्म और इतिहास बदलने से युवाओं की सोच नहीं बदलेगी’ — प्रियंका गांधी के बयान से छिड़ा नया विवाद
इससे पहले दीपके के माता-पिता ने भी आरोप लगाया था कि उनके बेटे को बीजेपी में शामिल होने या गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। परिवार का कहना है कि इन कथित धमकियों के बाद सुरक्षा कारणों से उन्हें कुछ समय के लिए अपना घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां रहना पड़ा।
बड़ी खबर: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET विवाद के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
अभिजीत दीपके हाल के छात्र आंदोलनों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सरकार के आलोचक रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर राजनीतिक दबाव बनाने और आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। दूसरी ओर, इन आरोपों पर इस खबर तक बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


