गढ़वाल में महिला प्रधान से अभद्रता का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा मामला

0
28
Allegations of misconduct against a female *Pradhan* in Garhwal; matter escalates after video goes viral.

गढ़वाल के पौड़ी गढ़वाल जिले में महिला ग्राम प्रधान वीरा रावत के साथ कथित अभद्रता और बदसलूकी का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। घटना का वीडियो सोशल Media पर वायरल होने के बाद अब इस मामले को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

आम जनता को बड़ा झटका: Petrol-Diesel Prices में बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा असर

ग्राम प्रधान वीरा रावत ने आरोप लगाया था कि 12 मई 2026 की शाम गाँव के निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति ने उनके चरित्र को लेकर अपमानजनक बातें कीं और विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जबरदस्ती हाथ पकड़कर गौशाला की ओर ले जाने की कोशिश की। प्रधान ने कहा था कि इस घटना से उन्हें मानसिक और सामाजिक रूप से गहरी ठेस पहुंची है।

पिरान कलियर में युवती से दुष्कर्म और बंधक बनाने का मामला, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक अन्य वीडियो और पोस्ट में कुछ लोग इस पूरे मामले को अलग नजरिए से भी देख रहे हैं। वायरल टिप्पणियों में दावा किया जा रहा है कि महिला प्रधान ने एक वीडियो में कहा था कि प्रधान की सैलरी केवल 3500 रुपये है और इसी वजह से वह सोशल मीडिया पर वीडियो बनाती हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जब प्रधान पद का मानदेय इतना कम है, तो फिर प्रधान बनने के पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं।

GT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हराया

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि “अपने ही गाँव का एक बुजुर्ग आखिर प्रधान से क्यों भिड़ गया, इसकी भी वजह हो सकती है।” वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पूरे मामले में दोनों पक्षों की बात सामने आनी चाहिए। हालांकि कई लोग महिला प्रधान के समर्थन में भी उतर आए हैं और उनका कहना है कि किसी भी महिला जनप्रतिनिधि के साथ अभद्र व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता।

धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, ऊर्जा बचत से लेकर नर्सिंग आंदोलन तक कई बड़े फैसलों की उम्मीद

जानकारी के अनुसार, मामले में जिस बुजुर्ग व्यक्ति पर आरोप लगे हैं, उन्होंने बाद में माफी भी मांग ली है। इसके बावजूद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

फिलहाल यह मुद्दा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक ओर महिला सम्मान और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर लोग इस विवाद के अलग-अलग पहलुओं पर बहस कर रहे हैं।