Aman Rawat का नया गीत “Beauty Beautiful” ने जीता श्रोताओं के दिल!

0
493

उत्तराखंड की सुरम्य वादियों में पले-बढ़े उभरते गायक Aman Rawat का नया गीत “Beauty Beautiful | ब्यूटी ब्यूटीफुल” रिलीज़ होते ही श्रोताओं के दिलों में अपनी जगह बना रहा है। गाने में नायिका की सुंदरता की प्रशंसा को इतने दिलकश अंदाज़ में पेश किया गया है कि हर युवा दिल उससे जुड़ाव महसूस करेगा।

यह भी पढ़ें: चकराता: स्कूल शिक्षक पर युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

इस गाने में मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं Akash Negi Bunty और Megha Khugshal, जिनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। कहानी का आधार एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमता है जो अपनी प्रेमिका की सुंदरता पर इस कदर मोहित हो जाता है कि हर पल उसकी खूबसूरती में खुद को खोया हुआ पाता है।

यह भी पढ़ें: शादी में जा रहे परिवार की गाड़ी गिरी खाई में, चार लोग लापता

वहीं सह-कलाकार Dharmender Rawat और Shakshi Negi भी अपने शानदार अभिनय से कहानी में गहराई लाते हैं। गाने की कोरियोग्राफी की ज़िम्मेदारी निभाई है Vishant Tamta ने, जिन्होंने हर मूव को भावों से इस तरह जोड़ा है कि वो दृश्य दर्शकों को बांध कर रखते हैं। साथ ही गीतकार Rakesh Juyal ने शब्दों के माध्यम से सुंदरता की कल्पना को बेहद खूबसूरत ढंग से व्यक्त किया है — गीतों में रोमांस और प्रशंसा का अनोखा संगम देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें:गढ़वाली सिनेमा को मिली नई उड़ान: ‘मेरी प्यारी बोई’ का भव्य रि-प्रीमियर

Nick B का संगीत और Mix & Mastering भी उन्हीं के द्वारा किया गया है, जो इस गाने की soul को और भी खूबसूरत बना देता है।  “Beauty Beautiful” सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक एहसास है — जब कोई प्रेमी अपने प्रेम की सुंदरता में डूब जाता है, और हर बात में उसे वही नजर आती है। यह गाना उन सभी लोगों के दिल को छू जाएगा, जिन्होंने कभी किसी की आंखों में खुद को देखा हो। तो जल्दी करिए देर किस बात और जाइए हिमाद्रि फिल्म्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल के बैनर तले इस नए गीत का आंनद ले।