Jammu-Kashmir bus accident: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले स्थित कंगन में मंगलवार सड़क हादसा हुआ, जिसमें कई यात्री घायल हो गए। दरअसल, अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार बस सड़क से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बस हादसे में 39 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़े – बड़ी खबर: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET विवाद के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
इस संबंध में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट किया और कहा, ‘मैंने गांदरबल के उपायुक्त और स्वास्थ्य अधिकारियों से बात कर आज सुबह गांदरबल के गनीवान में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में घायल हुए श्री अमरनाथजी यात्रा के श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौट रहे 39 श्रद्धालु इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। फिलहाल उनका SKIMS में इलाज चल रहा है। मैंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी घायलों को हर आवश्यक सहायता और सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।’
रिपोर्टों के मुताबिक, अमरनाथ तीर्थयात्रियों की बस गांदरबल के हरिगनवान में एक मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। कथित तौर पर चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण बस सड़क से उतरकर एक मकान पर जा गिरी। टक्कर से मकान को गंभीर नुकसान पहुंचा। हालांकि, इसी वजह से बस सिंध नदी में गिरने से बच गई। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था।
यह भी पढे – चारधाम यात्रा पर मौसम की मार, उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट
अधिकारियों के अनुसार, बस में सवार अधिकांश अमरनाथ श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, बचाव दल और स्थानीय स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
VIDEO | Ganderbal, Jammu and Kashmir: Dozens of passengers injured as the bus they were travelling in plunged into a gorge in Kangan. Relief and rescue operations underway. #JammuAndKashmir #Ganderbal
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/AnU1hnmYQ1
— Press Trust of India (@PTI_News) July 28, 2026
बस मध्य प्रदेश के मंदसौर के श्रद्धालुओं को लेकर बालटाल से कटरा लौट रही थी। सभी श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के बाद अपने घर लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा तीखे मोड़ पर बस चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण हादसा हुआ। फिलहाल स्थीनय पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।








