Amitabh apologizes : जानें आखिर क्यों लिखा अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर – मैं क्षमा प्रार्थी हूं, देखें ये रिपोर्ट

0
886

Amitabh apologizes

अमिताभ बच्चन ट्विटर पर खूब एक्टिव रहते हैं। वो फैन्स से बात करते हैं, उनके ट्वीट्स का जवाब भी देते हैं और खुद भी मजेदार ट्वीट्स करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया जो सोशल मीडिया पर छा गया है। बिग बी ने ट्विटर पर अपनी फोटो शेयर की है और इसके साथ जो कैप्शन दिया वो वाकई मजेदार है। बिग बी ने लिखा, ‘न जाने क्यूँ मन में आया की ये तस्वीर छाप दूँ , तो छाप दी । यदि कोई किसी को आपत्ति हुई हो तो क्षमा प्रार्थी हूँ’।

Amitabh apologizes

ऱणबीर सिंह ने फिर किया अपने फैंस को हैरान

बिग बी ने एक और ट्वीट किया, वक्त भी ये कैसी पहेली दे गया, उलझने को जिंदगी और समझने को उम्र दे गया।

पानी की बचत को लेकर भी बिग बी ने ट्वीट कर लिखा, बड़े घरों और शहरों में रहने वाले , साधन वाले , ईश्वर की जिनपर कृपा बनी है , एक विचार । लघु शंका से जब आप मुक्त हो जाते हैं तो , अक्सर आप इतना पानी उपयोग में लाते हैं जितना की आप दीर्घ शंका में उपयोग करते हैं !!

प्रभाष और श्रद्वा कपूर की साहो ने पहले दिन किया ताबड़तोड़ कलेक्शन, देखें ये ख़ास रिपोर्ट

बिग बी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो इन दिनों शो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आ रहे हैं। शो में बिग बी कंटेस्टेंट्स के साथ कई मजेदार बातें शेयर करते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here