Amitabh Bachchan : अमिताभ बच्चन ने की कुछ ख़ास तस्वीरें शेयर, देखें रिपोर्ट

0
547

Amitabh Bachchan अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसी के जरिए वे अपने फैंस से मन की बात, कविताएं, आने वाली फिल्में आदि चीजों की जानकारी साझा करते रहते हैं। अगर उन्हें अपने फैंस से कुछ कहना होता है तो वह सोशल मीडिया का ही सहारा लेते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ (Gulabo Sitabo) की शूटिंग खत्म की है। Amitabh Bachchan

Narendra Singh Negi : गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी ने गाया कारगिल शहिदों को समर्पित एक गीत, देखें ये रिपोर्ट

इसी के चलते उन्होंने अपने फैंस के साथ शूटिंग की रैपअप पार्टी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। या यूं कहिए कि इनसाइड फोटो उन्हें दिखाई हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कई ट्वीट किए हैं जो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

Sacred Games Actress Elnaaz Norouzi : इस एक्ट्रेस को अमेरिका में एयरपोर्ट पर रोका गया ‘सेक्रेड गेम्स’ में कर चुकी हैं काम, इस वजह से चली लंबी पूछताछ

साथ ही उनकी ‘गुलाबो सिताबो’ (Gulabo Sitabo) वाले लुक की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की मेकअप कराते हुए की भी फोटो सोशल मीडिया पर साझा हुई है। जिन्हें फैंस आसानी से देख सकते हैं। ट्वीट करते हुए अमिताभ बच्चन लिखते हैं कि फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ (Gulabo Sitabo) की शूटिंग तो खत्म हो गई हैं। लेकिन आगे केबीसी 11 (KBC 11) की शूटिंग अभी बाकी है। इसी शूटिंग के लिए मेरा शेड्यूल इतना टाइट है कि पूरा समय भी कम लग रहा है। बरहाल, फिल्म की शूटिंग की रैपअप पार्टी की कुछ तस्वीरें आप देख सकते हैं और ये भी देख सकते हैं कि हम सभी ने कितना एंजॉय किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक लाइन की कविता लिख ट्वीट किया है कि ‘अनवरत समय की चक्की चलती जाती है’।

Priyanka Chopra Birthday : प्रियंका चोपड़ा ने कुछ अलग अंदाज़ में किया अपना बर्थडे सेलिब्रेट, सामने आयी तस्वीरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here