दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने के बाद अमिताभ बच्चन के परिवार ने जताई ख़ुशी ,पढ़ें रिपोर्ट
अमिताभ बच्चन को रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। बिग बी को यह पुरस्कार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों प्रदान किया गया। देश के सबसे बड़े दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजे जाने पर उन्होंने देश की जनता और समारोह में मौजूद लोगों के प्रति शुक्रिया अदा की। अमिताभ के अवार्ड पाने के बाद बच्चन परिवार बेहद खुश नजर आया। अमिताभ के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन ने हाल ने बिग बी की एक फोटो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की थी। इसी बीच अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अपनी मां जया बच्चन और पिता के संग एक और फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Dadasaheb Phalke Award
यह भी पढ़ें : दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने के बाद अमिताभ बच्चन के परिवार ने जताई ख़ुशी ,पढ़ें रिपोर्ट
अभिषेक द्वारा साझा की गई इस फोटो में अमिताभ बच्चन और उनकी वाइफ जया बच्चन अपने बेटे के संग बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं। अभिषेक अपने मां और पापा के बीच में बैठे हुए दिख रहे हैं। फोटो में अमिताभ मेडल दिखाते हुए स्माइल कर रहे हैं वहीं जया अभिषेक के कंधे पर सर रखकर हंसती हुई दिख रही हैं।
Dadasaheb Phalke Award
यह भी पढ़ें : ‘गुड न्यूज’ के प्रोमो में से ‘स्पर्म शब्द’ को बीप करने पर क्या बोले अक्षय, पढ़ें ये रिपोर्ट
https://www.instagram.com/p/B6qDr6EpGxA/?utm_source=ig_web_copy_link
आपको बता दें कि इससे पहले अभिषेक ने अमिताभ बच्चन की एक सिंगल फोटो शेयर करते हुए उन्हें अवार्ड के लिए बधाई दी थी। अभिषेक ने कैप्शन लिखा था ‘मेरे प्रेरणास्रोत। मेरे हीरो। दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने आपको बधाई। हम सभी को आप पर गर्व है। लव यू।
यह भी देखें :







