‘कैन भरमाई’ फेम अनिशा रांगड़ का संक्षिप्त परिचय, देखिये ये रिपोर्ट

0
1634

अनिशा रांगड़ जो कि आज उत्तराखंड में एक जाना पहचाना नाम बन चुका है। उत्तराखंड के लोकगायको की एक जोड़ी अनिशा रांगड़ और केशर पंवार के गीतों का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। ये जोड़ी इस समय उत्तराखंड की फिल्म इंडस्ट्री में टॉप जोड़ी मानी जा रही है। अनिशा रांगड़ को कैन भरमाई गाने से विशेष प्रसिद्धि मिली है जिसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट गाने नेपाली रांसु, छल कपट, आदि गाये है। हालाँकि अनिशा रांगड़ ने अपने गानों की शुरुवात कोरस से की थी और देखते ही देखते वो आज उत्तराखंड की स्टार बन गयी।

महेंद्र सिंह धौनी के ‘बलिदान बैज’ को लेकर हुआ जबरदस्त खुलासा, जानें

अनिशा रांगड़ टिहरी में प्रतापनगर के ‘क्यारी’ गाँव की रहने वाली है अभी वो ऋषिकेश में अपने परिवार के साथ रह रही हैं और वो अभी बी.एस.सी की पढाई कर रही हैं। पढाई के साथ साथ उन्होंने गायकी में अपने करियर की शुरुवात की अनिशा रांगड़ अभी तक लगभग 100 के आसपास गाने गा चुकी हैं। हालाँकि अनिशा रांगड़ को गाने का शौक बचपन से ही रहा है, उन्होंने कई स्टेज प्रोग्राम में भी हिस्सा लिया है। उन्होंने सबसे पहले ‘खिलोर्या पराण’ गाने से अपनी गायकी की शुरुवात की लेकिन गायकी में उनके जीवन का जो टर्निंग पॉइंट रहा वो कैन भरमाई गीत है। इस गाने ने उन्हें रातोरात स्टार बना दिया।

गुंजन डंगवाल के ‘नन्दु मामा की स्याली’ का ऑफिसियल वीडियो 10 जून को होगा रिलीज़, अभी देखें गाने का टीज़र

आपको बता दें कि अनिशा रांगड़ ने कभी गायन का औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया वो कई गायको के साथ काम कर चुकी हैं। उन्हें लगातार गायन की लिए ऑफर आ रहे हैं। अनिशा का मानना है कि बिना शिक्षा के ज्ञान अधूरा है तो वो अब संगीत में प्रशिक्षण लेने की सोच रही है और वो अपनी गायकी को बेहतर बनाने पर फोकस कर रही हैं। अनिशा रांगड़ ने मेहज 17 साल की उम्र से ही अपने गाने की शुरुवात कर दी थी और अब ये सिलसिला जारी हैं। आपको बता दें कि आजकल अनिशा रांगड़ मसूरी में अपने गानों के मैशप के शूट में व्यस्त है। जल्द ही ये मैशप आपको देखने को मिलेगा।

टीवी सीरियल से स्टार्टप करने वाली मौनी रॉय नए लुक में फिर हुई ट्रोल

अशोक नेगी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here