स्टेडियम के अंदर विराट के हाथ को चूम रही थी अनुष्का, वीडियो वायरल

0
905

Anushka Virat

फिरोज शाह कोटला स्टेडियम के नाम को आधिकारिक रूप से बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम कर दिया गया है। इसके साथ ही ये भी घोषणा की गई कि विराट कोहली के नाम पर भी इस स्टेडियम में एक स्टैंड का अनावरण किया जाएगा। इस दौरान विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा भी वहां मौजूद थीं। विराट-अनुष्का का इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आप देखेंगे कि अनुष्का और विराट ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है और फिर अनुष्का, विराट के हाथ पर किस करती हैं। इसके बाद दोनों कुछ बोलते हैं और हंसने लगते हैं।

ट्रैफिक पुलिस ने दी चालान काटने की धमकी, हार्ट अटैक से हुई मौत

अभी हाल ही में विराट ने अनुष्का के साथ एक फोटो शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इस फोटो को फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स ने खूब लाइक किया था।
https://www.instagram.com/p/B2UTE4QHN2P/?utm_source=ig_embed

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

पहले ही दिन इतनी कमाई की ड्रीम गर्ल ने, पढ़ें ये रिपोर्ट

बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही विराट ने अनुष्का के साथ अपनी पहली मुलाकात को लेकर बात की थी। विराट ने अमेरिकी टेलीविजन स्पोर्ट्स रिपोर्ट्स, ग्रैहम बेनसिंगर को दिए इंटरव्यू में कहा था कि जब वो अनुष्का से पहली बार मिले थे तब वो बहुत नर्वस थे। विराट ने कहा, ‘मैं और अनुष्का पहली बार एक शैम्पू के एड शूट करने के लिए मिले थे। मुझे पता भी नहीं था कि मैं अनुष्का के साथ काम करने जा रहा हूं। जब मुझे अनुष्का के बारे में पता चला तो मैं नर्वस हो गया था। मैंने अनुष्का के आने पर एक जोक मारा था जो उन्हें काफी अजीब लगा था।’

मलाइका के टॉपलेस लुक को देखकर फिल्मी सितारे हुए हैरान, वायरल हुई फोटो

विराट ने बताया था कि इस अजीबोगरीब शुरुआत के बाद ये शूट 3 दिनों तक चला था, जिससे दोनों के बीच बातचीत ठीक हुई थी। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए और फिर धीरे-धीरे रिलेशन आगे बढ़ता गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here