Baaghi 3
सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म बागी 3 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा चल रही है और कुछ ही समय में फिल्म की शूटिंग शुरु होने वाली है। इस फिल्म को इस बार निर्देशक फरहाद सामजी ही निर्देशित करने जा रहे हैँ। वहीं रितेश देशमुख फिल्म हाउसफूल -4 को लेकर चर्चा में बनें हुए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बागी 3 में रितेश भी अहम रोल में हैं। रितेश-टाइगर और श्रद्धा कपूर के अवाला इस फिल्म में अंकिता लोखंडे भी नजर आने वाली हैं। अंकिता लोखंडे की यह दूसरी फिल्म है। हाल ही में टाइगर ने अपनी फिल्म के लिए एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग पूरी की है जिसमें वह 400 कारों के साथ कैमरे के सामने नजर आए थे।
करण ने शाहरुख को गिफ्ट की डेनिम जैकेट, किंग खान ने शेयर की फोटो
इसी बीच फिल्म बागी 3 में रितेश-टाइगर की जोड़ी पर डायरेक्टर फरहाद सामजी का एक बयान सामने आया है, जिसे लेकर काफी बातें की जा रही है। ‘मुबंई मिरर’ की एक बातचीत के दौरान फरहाद सामजी ने बताया कि, ‘बागी 3 में इन दोनों सितारों के बीच जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी। जहां एक तरफ फिल्म में टाइगर श्रॉफ का धमाकेदार एक्शन होता तो वहीं दूसरी तरफ फैंस को हंसाने के लिए रितेश देशमुख की कॉमेडी भी होगी। ये दोनों सितारे फिल्म में राम लखन की जोड़ी की तरह दिखेंगे जो एक दूसरे के बिना अधूरे हैं।’ फरहाद सामजी ने यह तो साफ कर दिया है कि, बागी 3 में एक्शन के साथ साथ दर्शकों को कॉमेडी का भी डोज मिलने वाला है।
Baaghi 3
लोकसंगीत के लिए लोकगायिका बसंती बिष्ट को दिया जायेगा मानद उपाधि सम्मान
रिपोर्ट के अनुसार, फरहाद सामजी फिल्म में टाइगर श्रॉफ के किरदार के बारे में बात करते हुए बताया है कि, ‘आपको फिल्म में टाइगर की विनम्रता के साथ साथ उनका गुस्सा एक साथ देखने को मिलने वाला है। मुझे यकीन है कि, टाइगर का ये किरदार युवाओं को खूब पसंद आएगा। आगे बात करते हुए फरहाद सामजी ने कहा, ‘टाइगर अपनी फिल्म को शानदार बनाने के लिए शत प्रतिशत मेहनत करते हैं। फिल्म में टाइगर के साथ रितेश देशमुख भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में रितेश देशमुख टाइगर के भाई के किरदार में दिखेंगे।’
दिल्ली में होगा उत्तराखंड लोकपर्व का आयोजन, दिखेगा उत्तराखंडी कलाकारों का जलवा






