ASHES 2019 ENGvsAUS: अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के शानदार शतक से ऑस्ट्रेलिया ने पहले एशेज टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद शानदार वापसी की। स्टीव स्मिथ ने एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ अपना 24वां टेस्ट शतक पूरा किया। गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद स्मिथ ने एशेज में शानदार वापसी की। एक समय जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 83 रन था, स्मिथ ने बड़ी पारी खेल कर टीम को संकट से उबारा। उन्होंने अपना 9वां एशेज शतक लगाया। ASHES 2019 ENGvsAUS
Bollywood Gossip : जब Salman Khan को रिझाते दिखीं कटरीना कैफ और शिल्पा शेट्टी, विडियो हो रहा वायरल
विराट कोहली को छोड़ा पीछे
इस दौरान स्टीव स्मिथ दूसरे बल्लेबाज बन गए, जिसने 118 पारियों में 24 शतक लगाए हैं। लीजेंडरी बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन ही एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने स्मिथ से कम पारियों में इतने शतक बनाए हैं। ब्रेडमैन ने सिर्फ 66 पारियों में यह कमाल किया था। स्टीव स्मिथ में 118 पारियों में 24वां शतक जड़कर विराट कोहली (Virat Kohli) को भी पीछे छोड़ दिया है।
Really was an extraordinary innings from Steve Smith in his comeback test, an innings full of guts , intensity and tenacity .
From 122/8 , he has taken Australia to 284. #Ashes pic.twitter.com/jwapJu5FLi— VVS Laxman (@VVSLaxman281) August 1, 2019
Fair to say Steve Smith enjoyed his comeback ???? #Ashes pic.twitter.com/1irvW2AKjh
— ICC (@ICC) August 1, 2019
स्टीव स्मिथ ने पहले दिन के खेल के बाद अपनी पारी पर गर्व महसूस किया। साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों की भी जमकर तारीफ की।
Steve Smith on the moment that sent 'shivers down his spine' on day one at Edgbaston #Ashes pic.twitter.com/E3kY4XRdzS
— cricket.com.au (@cricketcomau) August 1, 2019
वेस्टंडीज दौरे के लिए 19 जुलाई को होगा भारतीय क्रिकेट टीम का चयन
ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत
ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत काफी खराब रही। पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड ने उसे अच्छी शुरुआत नहीं करने दी। उन्होंने तकरीबन डेढ़ साल बाद वापसी कर रहे सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (2) को एलबीडब्ल्यू कर जल्द पवेलियन भेज दिया।
ये दिग्गज हुए सस्ते में आउट
कैमरून बैंक्रॉफ्ट भी अपनी वापसी को सार्थक नहीं कर पाए। उन्हें ब्रॉड ने अपना दूसरा शिकार बनाया। इस तरह से ऑस्ट्रेलियाई सलामी जोड़ी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सकी। बैंक्रॉफ्ट ने आठ रन बनाए और स्लिम में जो रूट ने उनका शानदार कैच लपका। जल्द दो विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया को जल्द ही तीसरा झटका भी लगा। पेसर क्रिस वोक्स ने 35 के कुल स्कोर पर उस्मान ख्वाजा का विकेट चटकाया। ख्वाजा दो चौकों के साथ सिर्फ 13 रन ही बना सके।
Super 30 Movie Review: फिल्म में एक आम इंसान बनकर ऋतिक ने जीता सबका दिल
स्मिथ ने पारी को संभाला
स्मिथ और सिडल ने पारी को उस समय संभाला, जब टीम आठ विकेट 122 रन पर गंवाकर संघर्ष कर रही थी। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा ट्रेविस हेड ही कुछ देर तक इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों का सामना कर सके। उन्होंने 61 गेंदों में पांच चौकों के साथ 35 रन बनाए। स्टीव स्मिथ 215 गेंदों में 16 चौकों और एक छक्के के साथ 138 रन जबकि नाथन लॉयोन नौ गेंदों में एक चौके के साथ चार रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। इससे पहले, स्मिथ ने नौवें विकेट के लिए पीटर सिडल के साथ 88 रन की शानदार साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचाया। सिडल ने 85 गेंदों में चार चौकों के साथ 44 रन बनाए।
इंग्लैंड की जबरदस्त गेंदबाजी
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो गलत साबित हुए। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पिच की नमी का भरपूर फायदा उठाया। ब्रॉड और वोक्स की तेज और स्विंग लेती गेंदबाजों के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बैकफुट पर नजर आए। ब्रॉड चार और वोक्स अभी तक तीन विकेट चटका चुके थे। तेज गेंदबाज बेन स्टोक्स और स्पिनर मोईन अली ने भी एक-एक विकेट झटका।








