दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

0
165

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, उन पर पत्थर फेंका गया। यह घटना उस समय घटी जब सीएम अपने आवास पर आम लोगों की शिकायतें सुन रही थीं।दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस हमले के आरोप में एक 30 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया गया और उसे सिविल लाइंस थाने ले जाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: गढ़वाली म्यूजिक वीडियो जोड़ीदार के पीछे कई सितारों का हाथ,दर्शकों के फैसले का इंतजार।

चश्मदीदों ने बताया क्या हुआ

घटना के दौरान मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा,
“जनसुनवाई हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन इस तरह का हमला बेहद गलत है। वो शख्स अपनी बात रखते-रखते अचानक थप्पड़ मार बैठा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर उसे पकड़ लिया और थाने ले गई।”

वहीं, उत्तम नगर से शिकायत लेकर आए शैलेंद्र कुमार ने बताया,
“मैं सीवर की दिक्कत लेकर पहुंचा था। तभी हंगामा हो गया क्योंकि मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा गया। यह बिल्कुल निंदनीय है।”

यह भी पढ़ें: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हादसा, पत्थर की चपेट में आने से यात्री की मौत

राजनीतिक प्रतिक्रिया

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने घटना की निंदा करते हुए कहा,
“मैं इस हमले की सख्त आलोचना करता हूं। मुख्यमंत्री लगातार जनता की समस्याओं में लगी रहती हैं। विरोधियों को यह बात हजम नहीं हो रही कि एक मुख्यमंत्री अपने घर पर बैठकर घंटों जनता से मिल रही हैं। मुझे लगता है इसके पीछे राजनीतिक साजिश है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस जांच कर रही है और सच्चाई जल्द सामने आ जाएगी।