PR Films Production उत्तराखंड के गीत संगीत में एक नया कीर्तिमान रच रहा है,जितने भी गीत अब तक इस प्रोडक्शन से निकले हैं सभी ने दर्शकों का दिल जीता है और जबरदस्त व्यूज दिए हैं,अब एक और नया म्यूजिक वीडियो Banithani Chamkani रिलीज़ हो गया है और ये गीत भी सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है,स्वाति भट्ट की गायिकी और भावना कांडपाल का स्टार वाला चार्म इस म्यूजिक वीडियो को और भी ख़ास बना रहा है,आइए जानते हैं क्या ख़ास है इस वीडियो में।
पढ़ें यह खबर : Pyari Mukhdi : प्रशांत और रूचि के अभिनय ने जीता दर्शकों का दिल,देखें ये वीडियो।
PR Films Production के बैनर तले आज सुबह ही नया म्यूजिक वीडियो ‘Banithani Chamkani रिलीज़ हुआ है इसमें स्वाति भट्ट ने स्वर दिए हैं और इस गीत को मन्नू जोशी ने लिखा है और इसे संगीत से सजाया है निषाद चंद्र ने,वीडियो में भावना कांडपाल मुख्य भूमिका में हैं,वीडियो का फिल्मांकन एवं निर्देशन युद्धवीर नेगी (युवी ) ने किया है और मुबारक मार्क ने वीडियो की कोरियोग्राफी की है।संपादन का काम अमन पोखरियाल और क्रिएटिव निर्देशन का काम सतीश आर्य ने किया है।
पढ़ें यह खबर: उत्तराखंड स्थापना रजत जयंती-पीएम मोदी फ़िर बोले दाना सयाणों,जानिए ख़ास बातें।
‘Banithani Chamkani एक डांसिंग सॉन्ग है और इसे उसी हिसाब से तैयार किया गया है और मुबारक मार्क ने इस बार दर्शकों के लिए शानदार डांसिग स्टेप्स तैयार किए हैं,वीडियो में भावना ने पूरी स्टार वाली फील ली है,जब आपके आसपास इतने सारे युवा लट्टू की तरह घूमें तो स्टार वाली फील तो आनी लाजमी है,वीडियो में अमित डोरेमॉन ,शिव कुमार,प्रिन्स रावत , सागर थापा ने सहकलाकार की भूमिका निभाई है,राज टाइगर ने भी स्क्रीन पर अपनी झलक दिखाई।
पढ़ें यह खबर: Note Hajara – पारम्परिक गीत को मिला मॉडर्न अंदाज,स्वाति भट्ट का एक और धमाका।
स्वाति भट्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अगर आपको नाचना है तो स्वाति भट्ट के गीत ही सुनने पड़ेंगे,कमाल की गायिकी और आवाज ने रील्स प्रेमियों को एक और डांसिंग ट्रैक दे दिया है,वीडियो की गुणवत्ता लाजवाब है अगर आपने अभी तक वीडियो नहीं देखा है तो जरूर देखें।
यहाँ देखिए वीडियो :
https://youtu.be/1zZlLh-p1AM?list=RD1zZlLh-p1AM
उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।
