Dehradun Smart City
देहरादून अब बनने जा रही है स्मार्ट सिटी, जानिए क्या होगा खास
देहरादून वासियों के लिए केंद्र सरकार ने नए साल के आगाज से ठीक पहले एक बहुत बड़ी सौगात दी है। आपको बता दें की देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से केंद्र को 1461.09 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था, उसे हरी झंडी मिल गई है। खास बात यह है कि दून को पूरे देश में प्रोजेक्ट के अंतर्गत आने वाले सौ शहरों में सबसे पहले फंड के अतिरिक्त बजट मिला है। चार साल के भीतर में दून में विकास कार्य होंगे।
Dehradun Smart City
यह भी पढ़ें :- इस गढ़वाली गीत में आपको सुनने को मिलेंगे प्यार भरे छण आप भी सुनें
यह भी देखें :- जौनसार के इस सिंगर ने खोले अपनी ज़िन्दगी से जुड़े कई राज़ आप भी देखें वीडियो
सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हाल ही एशियाई देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स में देहरादून और मसूरी की सड़कों, ट्रांसपोर्ट सुविधा को अपग्रेड करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। प्रोजेक्ट की कुल लागत 1461.09 करोड़ रुपये है। इसमें से 80 प्रतिशत बजट केंद्र और 20 प्रतिशत राज्य सरकार खर्च करेगी। खास बात यह है कि 1368 करोड़ रुपये से दून की 11 सड़कें स्मार्ट रोड बनेंगी और शहर के विभिन्न रूटों पर सौ आधुनिक इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।
Dehradun Smart City
यह भी पढ़ें :- इस गढ़वाली सिंगर ने खुद के गाये गीतों के बनाए मैशप,आप भी देखें
यह भी देखें :- कुमाऊं के इस सिंगर की आवाज़ में है एक गज़ब की मिठास ,आप भी देखें
दून की कुल 11 सड़कें चिह्नित की गई हैं। इनकी लंबाई 61.10 किलोमीटर के करीब हैं। ये सभी सड़कें लाइट, ड्रेनेज, मल्टी यूटिलिटी डक्ट सुविधाओं से सुसज्जित होंगी। पूरे देश में सौ बड़े शहरों में देहरादून को सबसे पहले फंड के अलावा बजट मिला है। खास बात यह है कि इस बजट से शहर में पर्यावरण के अनुकूल सौ इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। साथ ही पूरे देहरादून में स्मार्ट सड़कों का जाल बिछेगा। स्मार्ट सिटी की दिशा में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड तेजी से आगे बढ़ रहा है।
Dehradun Smart City
यह भी पढ़ें :- इस गढ़वाली वीडियो में दिखी बेहतरीन लव स्टोरी, देखें वीडियो
यह भी देखें :-


